Next Story
Newszop

Haryana Rain Alert: हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी! जानें कब और कहाँ बरसेंगे बादल

Send Push

Haryana Rain Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार रात से ही यमुनानगर में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इसके अलावा गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, नूंह और रेवाड़ी जैसे जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 14 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है।

8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज (11 अगस्त) को हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इस मानसून सीजन में हरियाणा में सामान्य से 16 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 636.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि महेंद्रगढ़ में 548.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दूसरी ओर, कैथल में सबसे कम 154.2 मिमी और जींद में 158 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 10 अगस्त तक प्रदेश में औसतन 257.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 297.9 मिमी बारिश हो चुकी है।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? 12 अगस्त:

12 अगस्त को सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

13 अगस्त:

13 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और जींद में 0 से 25 प्रतिशत हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है।

14 अगस्त:

14 अगस्त को मौसम और खराब हो सकता है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत हिस्सों में बारिश होने की पूरी संभावना है।

Loving Newspoint? Download the app now