Next Story
Newszop

भोपाल : जयस पार्टी के प्रदेश सचिव सरठिया सहित जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता

Send Push

image

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल हुए जयस के नेता

भोपाल, 28 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा के जयस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सरठिया सहित पार्टी के 31 से अधिक पूर्व पंच, सरपंच, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें विशेष रूप से जनपद सदस्य नेमा सिंह मार्को, पूर्व जनपद सदस्य धनीराम सिंह मरावी, ग्रामसभा अध्यक्ष जगदीश सिंह धुर्वे, सरपंच महेन्द्र सिंह परस्ते शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने उन्‍हें अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में निरंतर हो रहा भाजपा परिवार का विस्तार : विष्णुदत्त शर्मा

सांसद शर्मा ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि हमारी पार्टी के लिए गर्व की बात है कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोग भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे परिवार का निरंतर विस्तार हो रहा है। आज जयस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सरठिया के नेतृत्व में जयस के 31 से अधिक जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं विकास कार्यों पर विश्वास व्यक्त किया है।

शर्मा ने कहा कि भाजपा परिवार में नए सदस्यों के जुड़ने से हमारी ताकत और बढ़ी है। हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। शर्मा ने नवागत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और आप सभी इस परिवार के सदस्य बन गए हैं। आज हम सब ये संकल्प लेते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में पुष्पराजगढ़ विधानसभा में भी भाजपा की जीत का परचम फहराएंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल एवं अनुपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Loving Newspoint? Download the app now