रांची, 02 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए बुधवार को तेतर टोली सरना स्थल मोरहाबादी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अंतू तिर्की ने वैधानिक तरीके से पूजा अर्चना की।
तिर्की के नेतृत्व में सरना स्थल पर पूरे विधि विधान से मोरहाबादी मौजा के मुख्य पाहन सनी मुंडा की ओर से पूजा अर्चना किया गया।
अंतु तिर्की ने कहा हम सबों के आदर्श दिशुम गुरु शिबू सोरेन पर सरना माता की कृपा बनी रहेगी। और वे शीघ्र स्वास्थ्य होकर वापस लौटेंगे।
उनके शीघ्र स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना एवं पूजा अर्चना की गई।
अनुष्ठान में कार्तिक तिर्की, राम सहाय सिंह मुंडा, बीरू साहू, विनोद तिर्की, महादेव मुंडा, बजरंग लोहरा, विलियम रिचर्ड रोशन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
बढ़ती उम्र में बेहद कारगर है 'अर्ध मत्स्येन्द्रासन'
भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि जून में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची
'सिला' के लिए एक्शन सीन की ट्रेनिंग ले रहे हर्षवर्धन राणे, आइस बाथ से मिटाई थकान
'मेरी बॉडी, मेरी चॉइस', अनाया बांगर ने अब करवाया ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन
राम पुनियानी का लेख: आपातकाल के दौरान संघ और बीजेपी की भूमिका और उसके दावे