वाराणसी, 09 नवम्बर (Udaipur Kiran) . बनारस-खजुराहो-बनारस के मध्य अप और डाऊन नई वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 11 नवम्बर से किया जायेगा. उक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी.
उन्होंने बताया कि बनारस -खजुराहो -बनारस के मध्य नई वंदे भारत एक्सप्रेस 26506 व 26505 का संचालन 11 नवम्बर से सप्ताह में छह दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) किया जायेगा. नियमित रूप से, 26506 बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस 11 नवम्बर से सप्ताह में छह दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) बनारस से 05.15 बजे प्रस्थान कर विन्ध्याचल से 06.57 बजे, Prayagraj छिवकी से 08.05 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 10.07 बजे, बांदा से 11.10 बजे तथा महोबा से 12.10 बजे छूटकर खजुराहो 13.10 बजे पहुँचेगी. वापसी यात्रा में, 26505 खजुराहो-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 11 नवम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) खजुराहो से 15.20 बजे प्रस्थान कर महोबा से 16.20 बजे, बांदा से 17.15 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 18.15 बजे, Prayagraj छिवकी से 20.25 बजे तथा विन्ध्याचल से 21.12 बजे छूटकर बनारस 23.10 बजे पहुँचेगी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस 08 कोचों से चलाई जायेगी.
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
You may also like

अंबानी सेˈ भी बड़े बिजनेसमैन हैं संतरे की गोली वाले ये बाबा, पूरी खबर पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान﹒

ये हैˈ भारत का आखिरी स्टेशन! यहां से पैदल चलकर पहुंच सकते हैं विदेश जानिए इस अनोखे रेलवे स्टेशन का रहस्य﹒

रात कोˈ सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ खा लें 2 लौंग फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप﹒

इस वजहˈ से लड़कियां खुद से छोटी उम्र के लड़कों से करना चाहती हैं शादी, होते हैं ये फायदे﹒

भारत से गोबर खरीदने वाले देशों की बढ़ती संख्या और इसके कारण




