अलवर , 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । श्रावण मास के पहले सोमवार पर अलवर जिले के शिवालय में भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं। वही सुबह हुई बारिश ने मौसम को और खुशनुमा कर दिया। सावन को देखते हुए जिले के सभी शिव मंदिरों मे विशेष तैयारी की गई है। मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। शहर के प्रसिद्ध प्राचीन त्रिपोलिया महादेव मंदिर में दर्शन के लिए सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरु हो गई। लंबी लाइन में लग श्रद्धालु महादेव का दर्शन कर रहे है।
सुबह से ही यहां महादेव को जल व दूध चढ़ाने और पूजा करने के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। इस मंदिर में अलवर ही नहीं अन्य शहरों के लोगों की भी श्रद्धा है। मंदिर के महंत जितेंद्र खेडापति ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन मंत्री संजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवम उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी त्रिपोलिया मंदिर में पूजा कर चुके है। हर साल सरकार की ओर से भी यहां पूजा अर्चना कराई जाती है।
शाम को मंदिर में भोलेनाथ का विशेष श्रंगार किया जाएगा। उस मनमोहक दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते है। सावन महीने में भोलेनाथ की बैंड बाजों से आरती की जाती है। सावन के पहले सोमवार पर त्रिपोलिया महादेव मंदिर के साथ जिले भर में शिव मंदिर और शिवालयों पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव मंदिरों में शिव भक्तों की कतार लगी रही। मंदिरों में भोले बाबा के भजन-कीर्तन हो रहे है। अलवर जिले में भगवान शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। जिनमें से शहर में प्रमुख त्रिपोलिया महादेव मन्दिर है। जिले में सरिस्का में नीलकंठ महादेव मंदिर, तालवृक्ष स्थित शिव मंदिर, नलदेश्वर महादेव मंदिर, भर्तहरि शिव मंदिर आदि मंदिर प्रमुख हैं। जहां सावन में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। पहले सोमवार को देखते हुए बाजार में भीड़ हैं। साथ ही सावन को देखते हुए सभी फलों के साथ ही फूलों के भी दाम बढ़ गए है। रोजाना मिलने वाली कीमतों में सावन के कारण अचानक कीमत बढ़ा दी है।
(Udaipur Kiran) / मनीष कुमार
You may also like
आईआईएम जोका कांड : पीड़िता के पिता के बयान के बाद खुद को निर्दोष साबित करने में जुटा आरोपित
आरजी कर भ्रष्टाचार मामला : पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सहित पांच के खिलाफ आरोप तय, 22 जुलाई से सुनवाई शुरू
सावन की पहली सोमवारी पर महिलाओं के बीच साड़ी वितरण, निकाली गई कलश यात्रा
मतदाता पुनरीक्षण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
कार्बन जलाने से झुलसा छात्र, प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप