पश्चिम मेदिनीपुर, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । लापता होने के 24 घंटे बाद एक प्रवासी मज़दूर का शव मंगलवार को नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान असलम हुसैन अंसारी उर्फ़ नांटू शेख (48) के रूप में हुई है। घटना दासपुर थाना क्षेत्र के रबीदासपुर इलाके की है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के पास नदी में नहाने गया। नांटू तभी से लापता था। मंगलवार सुबह स्थानीय निवासियों ने नदी में नांटू का शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर दासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरामद कर घाटाल महकमा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि नांटू नहाने के दौरान फिसलकर पानी में गिर गया। ज़िला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
—————
(Udaipur Kiran) / गंगा
You may also like
घर के आटे में चुपचाप डाल दे येˈ चीजे पैसो की होगी ऐसी बारिश कि आप संभाल नहीं पाएंगे
सुहागरात मनाने कमरे में घुसी दुल्हन सुबह दुल्हनˈ फुट फुट कर रोने लगी दूल्हे ने ऐसा किया कांड बुलानी पड़ गयी पुलिस
सालों पुरानी बवासीर का खात्मा सिर्फ 7 दिनˈ में जानिए वो राज जो आज तक छुपा था
मंडप में सांवली लड़की देख लड़के ने तोड़ीˈ शादी. किस्मत ऐसी पलटी की लड़की के आगे गिड़गिड़ाया लड़का
घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नालˈ लगाने से जुड़े हैं ये चमत्कारी प्रभाव