रांची, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को झारखंड आंदोलन के नेता और पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन रांची के नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे और वहां उन्होंने दिवंगत दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन अलग झारखंड राज्य आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे, उनकी भूमिका एवं योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि दिवंगत दुर्गा सोरेन जयंती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण पर यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त
ओडिशा : नेपाल संकट के बीच झारसुगुड़ा में नेपाली समुदाय ने शांति और स्थिरता का किया आह्वान
रानी चटर्जी का देसी अंदाज बटोर रहा सुर्खियां, 'चुगलखोर बहुरिया' से करेंगी धमाल
कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं और पीएम मोदी का सम्मान करती है : कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़
पीजीटीआई ने अमिताभ कांत को शासी निकाय का सदस्य नियुक्त किया