भागलपुर, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । सनोखर थाना क्षेत्र के तैलोंधा पंचायत के धनोखर गांव में शुक्रवार को बांध में डूबने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतिका धनोखर गांव निवासी वरुण तांती की 25 वर्षीय बेटी कंचन कुमारी है। मृतका के पिता ने बताया कि वह आज सुबह सुबह गांव के पूरब स्थित हेटला बहियार शौच करने गई थी। शौच के बाद पानी लेने के दौरान जैसे ही झुकी, वह फिसलकर गहरे पानी में गिर गई और डूब गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी मां खोजने निकली तो बांध किनारे चप्पल देखकर शंका हुई। बाद में ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया।
मृतका की मां ने कहा कि कंचन की शादी दो वर्ष पूर्व झारखंड के गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरिकितता गांव निवासी पूरण तांती से हुई थी। छह माह पूर्व उसने एक बेटे को जन्म दिया था। पति मजदूरी के लिए गुजरात में रहता है। कंचन अपने मायके धनोखर में ही रह रही थी।
घटना की सूचना पर सनोखर थाना के एएसआई गितेश कुमार महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पंचायत के मुखिया शिव कुमार साह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और तीन हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
You may also like
Stocks to Watch: शुक्रवार को ये 4 स्टॉक मचाएंगे मार्केट में हलचल, जानें आखिर क्या है कारण?
सैफ अली खान ने अस्पताल से घर लौटने के लिए व्हीलचेयर का क्यों किया विरोध?
क्या तान्या मित्तल पर आवेज दरबार का तंज था मजेदार? जानें पूरी कहानी!
सिर्फ 5 मिनट में खिसकी हुई नाभि को` अपने स्थान पर पुनः लाने का अद्भुत उपाय वो भी बिना दवाँ के जरूर पढ़े
उद्योग साहसिक दिवस : गुजरात ने बढ़ाई 'मेक इन इंडिया' की रफ्तार, 15 वर्षों में ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग 22 गुना बढ़ा