रायपुर, 6 अगस्त (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 637.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से आज बुधवार काे प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1056.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 329.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 582.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 557.5 मि.मी., गरियाबंद में 499.8 मि.मी., महासमुंद में 538.2 मि.मी. और धमतरी में 505.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 675.8 मि.मी., मुंगेली में 680.4 मि.मी., रायगढ़ मंे 799.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 867.3 मि.मी., कोरबा में 710.3 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 633.5 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 597.3 मि.मी., सक्ती में 729.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 507.9 मि.मी., कबीरधाम में 473.4 मि.मी., राजनांदगांव में 553.3 मि.मी., बालोद में 592.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 791.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 453.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 478.7 मि.मी., सूरजपुर में 818.6 मि.मी., जशपुर में 719.1 मि.मी., कोरिया में 739.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 721.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 732.6 मि.मी., कोंडागांव में 483.8 मि.मी., नारायणपुर में 602.0 मि.मी., बीजापुर में 805.2 मि.मी., सुकमा में 501.5 मि.मी., कांकेर में 644.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 665.2 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
—————
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
You may also like
8 August 2025 Rashifal: इन जातकों की सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, इनकी धन की स्थिति में होगा सुधार
ट्रंप के टैरिफ 'चौंकाने वाले', भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था इसकी सबसे बड़ी ताकत : लिसा कर्टिस (आईएएनएस इंटरव्यू)
उधमपुर सड़क हादसे में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद, खड़गे और प्रियंका गांधी ने जताया दुख
अनुराग कश्यप की 'निशानची' का नया पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगा टीजर
Rajasthan: ट्रंप ने क्या कर दिया ऐसा की अशोक गहलोत के निशाने पर आ गए पीएम मोदी