Next Story
Newszop

प्रकृति और पौधे हमारी मॉ के समान हैं : मंत्री ए0के0 शर्मा

Send Push

image

image

image

जौनपुर, 09 जुलाई (Udaipur Kiran) । बुधवार को ’एक पेड़ माँ के नाम’ पर आधारित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 37 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है तथा जनपद में लगभग 54,95,000 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है। जिसके क्रम में मुख्य अतिथि मंत्री नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने ग्राम कम्बरपुर विकास खण्ड सुईथाकला में वृहद जन वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री द्वारा आम का पौधा लगाकर किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि एक मॉ बिना किसी भेदभाव के अपने सभी बच्चों को बराबर प्यार और सम्मान देती है। उसी प्रकार पेड़ भी बिना किसी भेदभाव के सभी को जल, वायु, फल आदि देते हैं। प्रकृति और पौधे हमारी मॉ के समान हैं। अनाज, फल प्रकृति की गोद से आती है जो बिना मांगे हमारा पोषण करती है। प्रकृति के संरक्षण से जलवायु संरक्षित होता है। जलवायु परिवर्तन आज चिंता का विषय है, जिसका समाधान है कि हम अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाए। मंत्री ने पीपल, तुलसी, सहजन सहित अन्य पेड़ाें के लाभ बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

इस दौरान विधायक शाहगंज ने कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने हेतु शासन संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारा भविष्य हमारे पर्यावरण पर निर्भर करता है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा मॉ के नाम लगाकर उसके पोषण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जिससे हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण दे सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। इसका उद्देश्य जिले में हरित आवरण को बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो में जागरूकता उत्पन्न करना है। इन पौधों के रोपण से न केवल जिले की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण की दिशा में विलुप्त हो रही पीली नदी को जनसहभागिता से 25 किलोमीटर सफाई कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का लक्ष्य 54 लाख का है लेकिन 60 लाख से अधिक पौधरोपण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने स्वरचित गीत गाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु आमजन को जागरुक किया तथा एक पौधा मॉ के नाम लगाने का संदेश दिया।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Loving Newspoint? Download the app now