दुमका, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले के सरैयाहाट थाना के बगदाहा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में बम चलने से दो लोग घायल हो गए।
घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जानकारी के अनुसार गांव के मंटू यादव, झब्बू यादव, बली महतो, चंदन यादव, कुलदेव यादव और गुडरू यादव पर चोराजोर गांव के गजाधर साह ने लाठी डंटा से लैस होकर गाली-गलौज करने और बम फेंक कर घायल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। बताया कि बम से गजाधर साह और प्रदीप कुमार गुप्ता घायल हो गया है। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायलों ने बताया कि दोनों घायल बगदाहा गांव में अपना खेत जोत रहे थे। इसी दौरान उक्त सभी आरोपी लाठी डंटा से लैस होकर आया और गाली गलौज करने लगा। जब इसका विरोध हमलोगों ने किया, तो आरोपियों ने बम मारकर दोनों को घायल कर दिया। साथ ही पाकेट से रूपया भी छिन लिया। हो हल्ला हल्ला करने पर आसपास के लोग जुटे तभी सभी आरोपी भाग गये। इसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
मामले में सरैयाहाट के थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि बम से मारकर घायल कर देने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
You may also like
एयर इंडिया क्रैश : क्या बोइंग प्लेन के फ्यूल स्विच बंद होने से पहले ही दोनों इंजन हो गए थे फेल?
पीएम मोदी के बिहार दौरे पर नेता विपक्ष तेजस्वी ने साधा निशाना
Rajasthan: हाड़ौती में बारिश का रेड अलर्ट, स्कूलों की हुई छुट्टियां, कैथून और सांगोद कस्बे से कटा संपर्क
स्कूल सभा के लिए आज के समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की प्रमुख खबरें
पटना : फायरिंग में महिला को लगी गोली, हालत स्थिर