अररिया 23 जून (Udaipur Kiran) ।
बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा सोमवार संध्या अररिया पहुंचे।जहां सांसद प्रदीप कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत बुके और फूलमालाओं के साथ किया।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों की स्थिति की जानकारी दी और उसके उत्थान को लेकर समुचित पहल करने की मांग की।इससे पहले अररिया जाने के क्रम में फारबिसगंज में भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर बुके और फूलमालाओं से उनका स्वागत किया था।भाजपा नगर अध्यक्ष समेत भाजपा नेता संदीप कुमार,आयुष कुमार आदि ने सहबाजपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय के जमीन पर अतिक्रमण और महाविद्यालय की दुर्दशा को लेकर संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को अवगत कराया।
सर्किट हाउस में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के स्वागत में सांसद प्रदीप कुमार सिंह,जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित अजय कुमार झा,नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव,कनकलता झा,कृष्ण कुमार सेनानी,संजय कुमार अकेला,जुबेर आलम,पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना,संजय कुमार पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
You may also like
Chanakya Niti: जीवन' में भूलकर भी इन लोगों को नींद में न उठाएं.. वरना लाइफ हो जाएगी तबाह
Chanakya Niti: जीवन' में भूलकर भी इन लोगों को अपने घर पर न बुलाएं.. वरना खुशियों पर लग जाएगा ग्रहण
Chanakya Niti: महिला' को संतुष्ट करने के लिए पुरुषों में होनी चाहिए ये गुण.. फिर स्त्री सब कुछ देने को हो जाती है तैयार
Chanakya Niti: चाणक्य' के अनुसार अच्छी चरित्र वाली महिलाओं में होती है ये 3 गुण.. देखते ही करें पहचान
Chanakya Niti: चाणक्य' के अनुसार सुबह उठते ही करें ये काम.. फिर सफलता चूमेगी आपके कदम