रांची, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) झारखंड के रांची स्थित हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच भूमि पूजन करके पंडाल निर्माण कार्य शुरू किया। यह समिति की ओर से आयोजित 61 वां दुर्गा पूजा है।
इस मौके पर मुख्य रूप से समिति के सचिव इंदरजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण बाउरी और रजनीश सिंह, कोषाध्यक्ष सोमनाथ बाउरी सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे।
समिति की ओर से बताया गया इस बार पूजा पंडाल का स्वरूप पूरी तरह से नाव की थीम पर आधारित होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसी दौरान, पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया।
समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदन यादव ने कहा कि हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा राजधानी रांची का एक ऐतिहासिक पर्व है, जिसे हर साल सामाजिक एकता और भव्यता के साथ मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
साइंटिस्ट को सूंघ गया सांप! सोफे के पीछे बैठा था भयंकर काला नाग, नजर पड़ते ही सरपट बाहर भागे
नाव में बैठे` विद्वान पंडितजी तूफान आया तो डूबने लगी नाव धरा रह गया सारा ज्ञान लेकिन फिर..
आज का मेष राशिफल, 8 सितंबर 2025 : भाग्य का मिलेगा साथ, आय में होगी वृद्धि
शादी के मंडप` में नई नवेली दुल्हन के सिर से अचानक से गिर गई विग आगे जो हुआ जान कर यकीन नहीं कर पाएंगे
गधे से सीख` लो ये 3 बातें, हर फील्ड में सफलता कदम चूमेगी! चाणक्य नीति का वो रहस्य जो बदल देगा आपकी ज़िंदगी