लखनऊ, 01 जुलाई (Udaipur Kiran) । वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरूण कुमार सक्सेना ने मंगलवार को शहर के बीचोबीच कुकरैल वन क्षेत्र में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का लोकार्पण किया। वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत मंत्री अरूण कुमार सक्सेना ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का लोकार्पण कर उनके उपदेशों को जन जन के लिए उपयोगी बताया। उन्हाेंने भगवान बुद्ध के उपदेश को मानने वाले लोगों का सम्मान करने की बात रखी।
कुकरैल वन क्षेत्र में बने योग केन्द्र में मंत्री ने एक पौधा मां के नाम लगाया। मंत्री के साथ बच्चों ने भी पौध राेपण किया। इस अवसर पर मंत्री उन्होंने वन क्षेत्र को और भी हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों को लगाने की अपील की। साथ ही बच्चों को अपने घरों में गमले में एक एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।
उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दाैरान प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
लखनऊ में वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरूण कुमार सक्सेना ने आज कुकरैल वन क्षेत्र में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके साथ में प्रदेश स्तर पर सभी जिलों में पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों और युवाओं के लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हो रहा है।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
You may also like
Bike Service – क्या आप अपनी बाइक सर्विस कराने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान
Death Certificate- अब डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नहीं काटना पडेगा सरकारी ऑफिस के चक्कर, आइए जाने इसका आसान प्रोसेस
Adhaar Card Lock - क्या आधार कार्ड को करना हैं लॉक, जानिए इसका प्रोसेस
रोटी किस गैस के कारण फूलती है? कैसे बन जाती हैं दो परतें, जानिए इंट्रेस्टिंग साइंस फैक्ट
उद्धव के सीएम रहते हिंदी को तीसरी भाषा बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी : कृष्णा हेगड़े