Next Story
Newszop

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि श्रद्धासुमन अर्पित किए

Send Push

नई दिल्ली, 23 जून (Udaipur Kiran) । जनसंघ के संस्थापक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सोमवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद पार्क में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित किये।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अगर राष्ट्रीयता को समझना हो, राष्ट्रीय नीति समझना हो या फिर भारतीय राजनीति या संस्कृति समझनी है तो डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को जरूर पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह एक महान विचारक, निर्भीक एवं आजाद भारत के पहले शहीद नेता और एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे।

सचदेवा ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो संविधान पर उस वक्त की तत्कालीन सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाई थी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मृत्यु के बाद उनकी माता ने एक पत्र उस वक्त के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को लिखा था। पत्र में स्पष्ट लिखा गया था, मैं कोई सफाई नहीं बल्कि जांच चाहती हूँ। उन्होंने कहा कि उनकी माँ ने पत्र में साफ तौर पर पंडित नेहरू पर आरोप लगाया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु की जिम्मेदार तत्कालीन सरकार थी।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिन सपनों को देखा था उन सपनों को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने दी है।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ भाजपा के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया एवं बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह एवं डा. पंकज सिंह, दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, निगम नेता प्रवेश वाही एवं सत्या शर्मा और संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष आदि शामिल हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Loving Newspoint? Download the app now