कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
फरीदाबाद, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । नीलम चौक पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर किसी ने फिर से नीले रंग का पेंट फेंक दिया। इसके विरोध में बुधवार को पूर्व मंत्री एवं नूंह के विधायक आफताब अहमद, वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह देश उनका है। वह सभी भारतीय हैं और संविधान एक है। फिर भी आए दिन इस तरह से कुछ शरारती तत्व नेहरू की मूर्ति पर बार-बार पेंट फेंक कर इस तरह की देश विरोधी हरकत कर रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन नेहरू की मूर्ति पर पेंट फेंकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पहली घटना में पेंट फेंकने वालों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। जबकि दूसरी बार फिर से पेंट फेंक दिया। पुलिस को ऐसे देश विरोधी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। नेहरू का देश की आजादी और देश के निर्माण में योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। इस चौक पर नेहरू की मूर्ति लगाने का उद्देश्य एनआइटी में विस्थापित की इच्छा को पूरा करना है। नेहरू ने इन लोगों को यहां पर विस्थापित किया था। आफताब अहमद ने कहा कि पेंट फेंकने वालों का पुलिस जल्द से जल्द पता लगाए और उन्हें जेल भेजे। नहीं तो कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी।
(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर
You may also like
जमशेदपुर : 'अमूल दूध' के गोदाम में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर खाक
फीफा क्लब वर्ल्ड कप : पाल्मेरास को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा चेल्सी
अबिकापुर से बलरामपुर तक नेशनल हाईवे गड्ढे में तब्दील , आए दिन हाे रही दुर्घटनाएं
तेंदुआ 11 दिन बाद भी विभाग की पकड़ से बाहर
Redmi Note 14 Pro+ में है DSLR जैसा कैमरा और 120W चार्जिंग! इतनी कम कीमत में कैसे?