सिलीगुड़ी, 01 जुलाई (Udaipur Kiran) । शहर में हुई ज्वेलरी शॉप में लूट मामले में सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सुमित कुमार है। वहीं, आरोपित को अपने घर में छिपा कर रखने के आरोप में महिला सहित दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम कमलेश देवी और श्याम सिंह है।
उल्लेखनीय है कि 22 जून रविवार को हिलकार्ट रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की वारदात में दो महिला भी शामिल थी। अपराधियों में करीब 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट ली थी। वारदात के दिन गिरोह के दो सदस्यों को भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार सदस्यों से पूछताछ के बाद पुलिस की टीमें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश रवाना हो गई। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से लूट में शामिल एक आरोपित को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, आरोपित को पनाह देने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। इसके बाद तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मंगलवार उत्तर प्रदेश से सिलीगुड़ी पहुंची। पुलिस पूरे मामले की घटना से जांच कर रही है।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
You may also like
शिक्षा ही सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम : राष्ट्रपति मूर्मू
8th Pay Commission में सबसे बड़ा बदलाव! खत्म हो जाएंगे 6 पे लेवल, जानिए कौन होगा फायदा में
'सेल' से 10 दिन पुरानी कंपनी को 750 करोड़ रुपये का ऑडर मिला, मोदी सरकार में भ्रष्टाचार का अमृतकाल: कांग्रेस
इस्लामिक देश में हिजाब पर रोक! कौन-कौन से मुस्लिम मुल्क कर चुके हैं ऐसा फैसला?
संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने किया बीएचयू अध्ययन दौरा, बैठक में शैक्षणिक और तकनीकी नवाचारों पर विमर्श