-पुलिस ने शव को कब्जे में शव गृह में रखवाया
जींद, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । जींद के अनूपगढ़ गांव के पास से गुजर रही बहबलपुर माइनर में रविवार को एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को माइनर से निकलवा कर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
पुलिस सूत्राें के अनुसार, रविवार सुबह जींद के अनूपगढ़ गांव के पास से गुजर रही बहबलपुर माइनर में किसानों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कई दिन पुराना लग रहा था और यह क्षत-विक्षत था। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्र में लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। मृतक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। यह नग्न हालत में था। हालांकि शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नजर नही आ रहा लेकिन फिर भी पुलिस सभी एंग्लों से जांच कर रही है। मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच है। शरीर भारी है। सदर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
You may also like
ये है इस युग की द्रौपदी जिसे 5 सगे भाइयों से करनीˈ पड़ी शादी क्योंकि..
बाल झड़ना हो या गंजापन… इस घरेलू फार्मूले ने मचाई ऐसी धूमˈ कि डॉक्टर भी सोच में पड़ गए
ट्रेनें रुकती हैं पर लोग नहीं उतरते… क्योंकि इन रेलवे स्टेशनों परˈ छुपे हैं वो किस्से जो आज भी रूह कंपा देते हैं
सिर्फ एक महीने तक दालचीनी लेने से कैंसर से पाए आराम, एकˈ बार इस पोस्ट को ज़रूर पढ़ें और शेयर करना ना भूले
एकता कपूर कलयुग की मीरा हैं 49 की होने के बावजूद इसˈ एक्टर की वजह से आज तक नहीं की शादी