रांची, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कर भुगतान नहीं करने वाले 500 बड़े बकायदारों की सूची निगम के आधिकारिक वेबसाइट रांची म्युनिसिपल डॉट कॉम पर शुक्रवार को प्रकाशित की गई है। यह जानकारी नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। रांची नगर निगम कार्यालय की ओर से जारी इस विज्ञप्ति में नगर प्रशासक ने उक्त संबंध में कहा है कि संबंधित सभी बकायदाओं को निर्देश दिया जाता है कि वह सूचना के प्रकाशन की तिथि 22 अगस्त से 10 दिनों के भीतर अपने-अपने लंबित कर का भुगतान यथार्थ शीघ्र करें।
निश्चित अवधि में भुगतान नहीं किया जाता तो झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 की धारा 184 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि बकाया राशि की वसूली के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
AUS vs SA 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, यहां देखिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रामदयाल मुंडा ने झारखंड की संस्कृति को विश्व पटल पर दिलाई पहचान : कमलेश
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मनाया गया दिवंगत राम दयाल मुंडा की जयंती दिवस
'काव्य कथा' में सुप्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन बांधेंगीं समां
देशभर में 670 रक्तदान शिविर आयोजित, 50 हजार यूनिट रक्त एकत्रित