– हाल ही में दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की थी
राजगीर, 5 सितम्बर (Udaipur Kiran) । हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी के दो दिग्गज खिलाड़ियों– भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व फॉरवर्ड वंदना कटारिया और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व फॉरवर्ड ललित कुमार उपाध्याय को उनके शानदार करियर और खेल में योगदान के लिए सम्मानित किया। हाल ही में दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की थी।
यह सम्मान समारोह बिहार के राजगीर में चल रहे हीरो मेन्स एशिया कप राजगीर 2025 के दौरान आयोजित किया गया। इस मौके पर हॉकी इंडिया ने वंदना और ललित को सम्मान स्वरूप 5-5 लाख रुपये के चेक प्रदान किए।
वंदना कटारिया ने अप्रैल 2025 में संन्यास लिया था। 15 साल लंबे करियर में उन्होंने 320 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 158 गोल दागे। वह भारतीय महिला हॉकी की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं। 2009 में सीनियर टीम में पदार्पण करने वाली वंदना भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियों का अहम हिस्सा रहीं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के चौथे स्थान पर रहने की सफलता के दौरान उन्होंने हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था।
सम्मान पाकर भावुक वंदना ने कहा, “भारत की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा। हॉकी ने मुझे सबकुछ दिया है और मैं इन यादों को हमेशा संजोकर रखूंगी। यह सम्मान मेरे सभी साथियों, परिवार, कोच और प्रशंसकों का है जिन्होंने मुझे लगातार प्रेरित किया।”
ललित कुमार उपाध्याय ने जून 2025 में अपने करियर को अलविदा कहा। 2014 से 11 वर्षों तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे ललित ने 183 मैचों में 67 गोल किए। वह टोक्यो ओलंपिक 2020 और पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ब्रॉन्ज मेडल विजेता दल का अहम हिस्सा रहे और एक भरोसेमंद फॉरवर्ड के रूप में पहचाने गए।
ललित ने कहा, “वाराणसी के छोटे से गांव से ओलंपिक पोडियम तक का सफर मेरे लिए अविस्मरणीय रहा। यह सम्मान मेरे परिवार, कोचों, साथियों और हॉकी इंडिया का है। मैं हमेशा हॉकी के लिए योगदान देने को तैयार रहूंगा।”
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “वंदना और ललित दोनों भारतीय हॉकी के बेहतरीन ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। वंदना ने अपनी निडरता और खेल से लाखों को प्रेरित किया, जबकि ललित ने पुरुष टीम को मजबूती और धार दी। हॉकी इंडिया उनकी शानदार सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करता है।”
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने जोड़ा, “दोनों खिलाड़ी भारतीय हॉकी की असली पहचान हैं – जज्बा, संकल्प और उत्कृष्टता। उनका योगदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। हॉकी इंडिया को उन पर गर्व है और हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
—————
(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा
You may also like
PM मोदी हमेशा मेरे दोस्त रहेंगे लेकिन... भारत को चीन के हाथों खोने वाले बयान के बाद ट्रंप का यू-टर्न, अमेरिका से बताया खास रिश्ता
आज किन्हें मिलेगा सच्चा प्यार और किन्हें रहना होगा सावधान ? वीडियो राशिफह्ल में देखे सभी राशियों की लव लाइफ का हाल
पाकिस्तान के बाद अब पंजाब का आतंकवादी बिहार में छिपा, गयाजी में NIA की बड़ी रेड, चौंकाने वाला खुलासा
''किस्मत ने दिया दगा'' दोहरे शतक से 3 रन दूर था खिलाडी, फिर मैदान पर हुआ ऐसा टूट गया सपना
पति ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौत, ऐसे बेनकाब हुई लूट की ये कहानी