रांची, 01 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में मानसून की बारिश लगभग रुक गई है। बारिश रुकते ही गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं उमस भी काफी बढ़ा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में 95 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया।
वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में अगले पांच दिनों तक रांची और आसपास एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी बारिश होगी। मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों तक इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और कड़ी धूप महसूस की गई। इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री जमशेदपुर में 33 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.8 बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
पहाड़ों पर 'प्रलय': SC ने केंद्र, उत्तराखंड सरकार समेत इन राज्यों को भेजा नोटिस, पेड़ों की अवैध कटाई पर भी की टिप्पणी
दिल्ली बाढ़ से बेहाल, ISBT बस अड्डा डूबा! चारों तरफ सैलाब का खौफनाक मंजर! देखें वीडियो
पोते` ने शिफ्ट करवाई दादा की 50 साल पुरानी झोपड़ी, बोला- आखिरी निशानी को यूं ही नहीं टूटने देता..
पुर्तगाल में ऐतिहासिक टूरिस्ट ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 15 की मौत, 18 घायल
दोनी पोलो हवाई अड्डे के नए और स्थायी टर्मिनल भवन के संचालन का शुभारंभ