भागलपुर, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । भागलपुर में जदयू सांसद अजय मंडल और विधायक गोपाल मंडल के बीच वाकयुद्ध जारी है। कुछ दिन पूर्व गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर सांसद अजय मंडल और जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अपर्णा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि कुमारी अपर्णा अजय मंडल की रखैल है।
इस बयान के बाद सांसद अजय मंडल ने गोपाल मंडल के खिलाफ घोघा थाना में मामला दर्ज कराया है। वहीं गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता कर अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद में जाने से रोका जाना चाहिए। इस पूरे विवाद के बीच शनिवार को सांसद अजय मंडल और कुमारी अपर्णा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता के दौरान अजय मंडल ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और अपनी पार्टी पर पूरा भरोसा है। न्यायालय का जो भी फैसला होगा वे उसे मानने को तैयार हैं। वहीं कुमारी अपर्णा ने गोपाल मंडल के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अजय मंडल मेरे मामा हैं। यह बात गोपाल मंडल को भी भली भांति पता है। उसके बाद भी उन्होंने इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी की। क्या इस तरह का बयान देना सही है। साथ ही उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल की शिकायत उन्होंने पार्टी आलाकमान तक पहुंचा दी है। अब आलाकमान का जो भी निर्णय होगा वे उसे मानेंगी। इस घटनाक्रम के बाद जदयू की आंतरिक खींचतान और भी गहरी हो गई है। अब सबकी निगाहें न्यायालय और पार्टी आलाकमान के फैसले पर टिकी हुई है।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
You may also like
पढ़े-लिखे मूर्खो बच्चो को बोर्नविटा कॉम्पलैन नही हल्दी वाला दूधˈ दीजिये क्योंकि इसके 15 अद्भुत फायदे है
पतले लोग इस तरह से खाये केले,जल्द असर दिखेगा
बच्चों की सुरक्षा: एक दर्दनाक घटना की कहानी
1300 KM, 16 दिन और 25 जिलों की पदयात्रा... राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' आज से बिहार में, सासाराम से करेंगे आगाज़; तेजस्वी यादव रहेंगे साथ
अपने इस अंग में खीरे डाल कर बेच रहा थाˈ लड़का देखते ही हो जाएगी उल्टी देखकर सबके उड़ गए होश