रांची, 7 जुलाई (Udaipur Kiran) । हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री और इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने आगामी नौ जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूनियन पदाधिकारियों की बैठक आहुत की है।
यह बैठक मंगलवार को धुर्वा स्थित सेक्टर 2 स्थित उनके आवास पर होगी।
यह जानकारी लीलाधर सिंह ने
सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, विशेष रूप से लेबर कोड, काम के घंटे बढ़ाने, हड़ताल के अधिकार में कटौती, मजदूर विवादों की प्रक्रिया को लंबा खींचने और ठेका प्रथा को बढ़ावा देने के खिलाफ है।
लीलाधर सिंह ने सभी श्रमिक संगठनों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की और कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। बैठक में आगामी रणनीति और हड़ताल की तैयारी पर चर्चा की जाएगी।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
बार-बार कान में दर्द और आवाज़ साफ़ न सुनाई दे? जानें इसकी असली वजह और इलाज!
Jokes: लड़का एक लड़की के साथ घर आया, माँ: कौन है यह? लड़का: यह मेरी धर्म-पत्नी है, माँ: कब से चल रहा था तुम दोनों के बीच ये सब? लड़का: पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठ... पढ़ें आगे..
भारत का ग्रीन वेयरहाउस स्पेस 2030 तक चार गुना बढ़कर 27 करोड़ वर्ग फुट हो जाएगा : रिपोर्ट
फर्जी बाबाओं को पकड़ने के लिए ऑपरेशन कालनेमि जरूरी: प्रो. रामनारायण द्विवेदी
चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, 2,900 रुपए प्रति किलो गिरी कीमतें