Next Story
Newszop

रांची सहित कई जिलों में मौसम हुआ साफ, धूप खिलने से मिली राहत

Send Push

रांची, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची सहित कई जिलों में मौसम साफ हो गया है। मौसम साफ होते धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। रात-दिन बारिश होने से कई इलाकों में जल जमाव हो गया था और लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया था। इससे प्रशासन और आम लोगों को राहत कार्य करने में परेशानी हो रही थी। लेकिन मौसम साफ होने के बाद राहत कार्यो में तेजी आएगी। साथ ही बारिश नहीं होने से राज्य भर में कृषि कार्य मे तेजी आएगी। वहीं किसान सब्जी की खेती भी लगाएंगे।

बारिश बंद होते ही किसान खेतों के काम मे जूट गए हैं और बिछड़े उखाड़कर धनरोपनी करने लगे हैं। इस बार अच्छी बारिश होने से राज्य भर में खरीफ की अच्छी फसल होने की संभावना है।

वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि आनेवाले कुछ दिनों तक राज्य भर में बारिश नहीं होगी।

पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश चतरा जिले के हंटरगंज में 132 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप रही।

रांची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, जमशेदपुर में 35.1, डालटेनगंज में 31, बोकारो में 30.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Loving Newspoint? Download the app now