रांची, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । नगर निगम रांची की अगुवाई में बुधवार को कांके रोड वार्ड एक स्थित बिरसा उच्च विद्यालय रिलेशंस मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसके साथ ही विद्यार्थियो के बीच 100 से अधिक फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू, सौरभ केशरी सहायक अभियंता स्कूल कि प्राचार्या सुषमा तिवारी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, टीम ग्रीन के शुभम चौधरी , रांची नगर निगम के राजकुमार सुपरवाईजर, हॉटी कल्चर सेल समेत कई लोग मौजूद थे। छात्र-छात्राओ को संस्था की ओर से पर्यावरण संबंधित कई महत्त्व पूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुधाकर यादव, रौशन कुमार सहित स्कूल के कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
फैटी लिवर: कितना ख़तरनाक और क्या है इसका इलाज?
बाबा बर्फानी के भक्तों को शिवराज सिंह ने दीं शुभकामनाएं, बोले 'अमरनाथ यात्रा सनातन संस्कृति का प्रतीक'
'कांवड़ यात्रा' पर संग्राम: सपा ने 'नेम प्लेट' पर उठाए सवाल, भाजपा बोली- प्रदेश को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं
Ayushman Bharat Yojana: जाने आयुष्मान भारत योजना में मिलता हैं क्या लाभ, और कहां करवा सकते हैं इसमें आप अपना इलाज
PM Modi को अब तक मिल चुके हैं इतने विदेशी सर्वोच्च सम्मान, राजस्थान के सीएम भजनलाल ने बोल दी है ये बड़ी बात