रांची, 22 जून (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची के नामकुम में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार भी हैं। ये हादसा शनिवार देर रात को हुआ है।
नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार और एक पैदल चल रहे व्यक्ति की कुचल दिया और फिर खुद भी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में तीनों लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा, विकास केंद्र धनबाद के शिक्षक सोम सिन्हा और कार चालक शामिल हैं। हादसे को लेकर सोम सिन्हा के परिजनों ने बताया कि रात में सोम सिन्हा से बात हुई थी वो पैदल ही घर लौट रहे थे। जब काफी देर तक सोम घर नहीं पहुंचे तो वो उनकी खोजबीन के लिए निकले लेकिन वो कहीं नजर नहीं आए। हालांकि उनकी नजर एक सड़क हादसे पर भी पड़ी लेकिन वो आगे बढ़ गए। जब कहीं सोम का पता नहीं चला तो फिर वो हादसे वाली जगह पहुंचे जहां उनका चप्पल देख पहचाना गया। वहीं यही हाल प्रवीर हांसदा के परिजनों का भी रहा उन्हें भी प्रवीर के हादसे की जानकारी ब्रिज पर पड़े जूते से मिली।
डीएसपी मुख्यालय अमर पांडेय ने रविवार को बताया कि नामकुम के दुर्गा सोरेन के पास स्थित ब्रिज पर हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार चालक ने पहले प्रवीर हांसदा जो स्कूटी कर सवार थे, उन्हें धक्का मारा, जिससे बाद पैदल चल रहे शिक्षक सोम सिन्हा चपेट में आ गए और फिर तेज रफ्तार के कारण वह खुद
अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
राजस्थान के इस जिले में गरजा पीला पंजा! 485 बीघा भूमि से हटाए गए कब्जे, अवैध खेती और ईंट-भट्टा चला रहे थे लोग
Heart disease risk: सीने में दर्द होने का इंतज़ार मत कीजिए...! स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल युवाओं के दिल पर कैसे असर डालती है असर, विशेषज्ञ बता रहे हैं कारण
सांप के ज़हर का सबसे बड़ा दुश्मन है ये पौधा, 10 मिनट में कर देता है ज़हर का खात्मा`
रणबीर कपूर की 'रामायण' में 'राजा दशरथ' का किरदार: क्या है खतरा?
शुभमन गिल पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- 'विराट कोहली को कॉपी क्यों कर रहे हो?'