जलपाईगुड़ी, 04 सितंबर (Udaipur Kiran) । पति पर कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना गुरुवार सुबह जिले के मयनागुड़ी के रामशाई बाजार इलाके में घटी है। मृत गृहिणी का नाम प्रमिला उरांव (32) है। आरोपित का नाम राजकुमार उरांव है। इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, करम पूजा मेले से घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि इसी बहस के चलते गृहिणी की हत्या की गई। पुलिस ने घटनास्थल से उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपित पति राजकुमार उरांव फिलहाल फरार है। मयनागुड़ी थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
You may also like
आज का मेष राशिफल, 9 सितंबर 2025 : खर्च पर आपको कंट्रोल करना चाहिए, यात्रा का संयोग बनेगा
तीन पति, सभी` ने छोड़ा, BF भी दे गया प्रेग्नेंट GF को धोखा, बच्चा होने के 6 महीने बाद हुआ ऐसा खुलासा कि…
सड़क पर तड़प` रही थी लड़की ड्राइवर ने टैक्सी बेचकर कराया इलाज बदले में लड़की ने उसके साथ जो किया वो आपको भी कर देगा हैरान
RailTel Share: नवरत्न कंपनी रेलटेल की झोली में गिरा ₹396 करोड़ का प्रोजेक्ट; 9 Sep को दिखेगा फुल एक्शन
महाभारत युद्ध का रहस्य: शवों का गायब होना और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया