अशोकनगर, 22 जून (Udaipur Kiran) । अशोकनगर के मुंगावली की डिपो कॉलोनी में रविवार सुबह एक कच्चे मकान के ऊपर नीम का पेड़ गिर गया। घटना में घर के अंदर साे रही बच्ची की दबकर माैत हाे गई। दाेपहर काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे की है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी जय सिंह जादव का कच्चा मकान है। उनके घर के पास ही नीम का एक पुराना पेड़ लगा हुआ था। रविवार सुबह अचानक पेड़ मकान के ऊपर गिर गया। घटना के समय जय सिंह जादव की ढाई साल की बेटी स्वाती जादव घर में परिजनाें के साथ सो रही थी। पेड़ गिरने से कच्चा मकान धराशायी हो गया। जिससे परिवार अंदर ही फंस गया। चीखने पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने टहनियां हटाकर घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे मेंं स्वाती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को तत्काल मुंगावली सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान दोपहर में बच्ची की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
पत्नी की हत्या का आरोपित 40 दिन बाद गिरफ्तार
मप्र आईसीआईएस के क्रियान्वयन पर कार्यशाला आयोजित करने में देश का पहला राज्य बना
16 बाइक को किया सीज, 28 वाहनों के कटे चालान
पश्चिम एशिया में बदलती भू-राजनीतिक स्थिति पर भारत की नजर, वैकल्पिक मार्गों से आपूर्ति जारी
बिहार में फेसबुक दोस्ती का खौफनाक अंत: लड़की ने की युवक की हत्या