बागपत, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । मंगलवार को तीन लाख क्यूसेक और बुधवार को आये डेढ़ लाख क्यूसेक पानी से बागपत में यमुना उफान पर है। बागपत के कई गांवों में पानी पहुंच गया है। बागपत के सामने सोनीपत हरियाणा में दो गांवों को खाली कराया गया है।
दिल्ली एनसीआर में बागपत और सोनीपत (हरियाणा) के गांवों में बुधवार को यमुना का पानी पहुंच गया। बागपत जिले के चार गांवों में पानी घुंस गया है, वहीं बागपत के सामने यमुना पार हरियाणा में दो गांव जाजल टोंकी और गढ़ी असदपुर गांवों को हरियाणा प्रशासन ने खाली कराया है। बागपत के जगोस, बदरखा, सबका, कोताना काठा गांव तक पहुंचा पानी पहुंच गया है। पानी द्वारा मिट्टी का कटान कर भारी नुकसान पहुंचाया गया है। सबका गांव में पुस्ते के पास बने मकान पानी की चपेट में है। नलकूप पानी में समा गए है। फसलें डूब गई है। अल्लीपुर बांध पर प्रशासन द्वारा मिट्टी के बोरे, बल्लिया पहले ही जोड़कर रखे गए हैं। गढ़ी गांव के सामने बांध पर हुए रिसाव को ग्रामीणों और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने रोक दिया है। सुभानपुर गांव के पास भी निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और यमुना से दूर रहने की अपील की जा रही है। यमुना का जल स्तर 212 मीटर के पार है जिसको देखते हुए यमुना पुस्ते की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल का कहना है कि यमुना जलस्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। तटवर्ती गांवों में बाढ़ से बचाव के लिए साधन जुटाए गए है। अभी स्थित नियंत्रण में है।
—————
(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी
You may also like
Health: सुबह के समय हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा! सुबह 7-11 बजे के बीच शरीर में होते हैं बड़े बदलाव, जानें उपाय
बैंक मित्र से बदमाशाें ने मारपीट कर लूटे 2.90 लाख, जांच में जुटी पुलिस
सिंगापुर प्रमुख वाणिज्यिक सहयोगी और 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का अहम स्तंभ : मोदी
नेपाल में फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, वाट्सएप सहित अधिकांश सोशल मीडिया साइट पर प्रतिबंध का फैसला
डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, बनायेंगे आयरन डोम