इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। आज भी ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। खबरों के अनुसार, राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 रुपए प्रति लीटर ही है।
वहीं यहां पर डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर है। दोनों ही ईंधनों की कीमतों में लम्बे समय से बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अन्तिम बार मार्च 2024 में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
हालांकि लम्बे समय से कंपनियों की ओर से लोगों को बड़ी राहत नहीं दी गई है। इसी कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। कब दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी होगी ये देखने वाली बात होगी।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
सुबह बासी मुंह खाने से कई बीमारियों को दूर भगाती है नीम की पत्ती
मोहित सूरी का खुलासा, 'सैयारा' पहले थी 'आशिकी 3' की कहानी
Instagram Tips- इंस्टाग्राम को मॉनेटाइज करने के आसान ट्रिक्स, जानिए पूरी डिटेल्स
Rajasthan: पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक चल रहा सीएम भजनलाल को हटाने का षडयंत्र!
Health Tips- क्या होता हैं ब्रेन एन्यूरिज्म, जानिए इसके लक्षण