इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के अभिनय का जलवा अब नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण देखने को मिलेगा। इसमें रणबीर कपूर, सनी देओल, 'केजीएफ' स्टार यश, साई पल्लवी जैसे दिग्गज कलाकारों का अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा। रामायण में विवेक विभीषण का किरदार निभाएंगे। विवेक ओबेरॉय को लेकर एक बड़ी खबर खबर आई है।
खबर ये है कि नितेश तिवारी की इस फिल्म में उन्हें जो भी फीस मिलने वाली थी, उसे उन्होंने डोनेट कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने साक्षात्कार में दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा से कहा कि उन्हें कोई पैसा नहीं चाहिए और वे इसे किसी अच्छे काम के लिए दान करना चाहते हैं, जैसे कि कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए।
इस दौरान उन्होंने रामायण के कलाकारों और क्रू के साथ काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया है। आपको बता दें कि फिल्म रामायण को दिवाली 2026 और 2027 में दो भागों में रिलीज किया जाएगा।
PC:bollywoodhungama
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

अमिताभ बच्चन की सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' में एंट्री! सेट से सामने आई फोटो से मची सनसनी, फैंस बोले- ये सच है?

हत्या के बाद सोनम ने मिटाए सबूत... राजा रघुवंशी केस में पांच आरोपियों पर आरोप तय, 790 पन्नों में है गुनाह की कहानी

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज: नीतीश के गढ़ में राहुल गांधी की हुंकार, मुकेश सहनी भी दिखाएंगे ताकत

मुख्यमंत्री 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में अंतरित करेंगे 300 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

इसˈ 'नेपाली लड़की के पीछे पागल हो गई है पूरी दुनिया, तस्वीरें देखकर आप भी खो सकते हे होश﹒




