Next Story
Newszop

Sawan 2025: जाने इस बार कब हैं नाग पंचमी, शिवलिंग पर उस दिन जरूर चढ़ाए आप ये चीजें

Send Push

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए और उनकी पूजा के लिए यह सबसे पवित्र महीना माना गया है। इस साल सावन में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव व नाग देवता की पूजा का विधान है। इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई को है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर कुछ चीजों को अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। तो जानते हैं उनके बारे में।

चढ़ाएं जल
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें, भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए तांबे के लोटे का प्रयोग अत्यंत शुभ माना गया है।

चढ़ाएं कच्चा दूध
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भय से मुक्ति मिलती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

धतूरा
भगवान शिव को धतूरा प्रिय है। नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जातक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

चढ़ाएं चंदन
नाग पंचमी के दिन भगवान शिव को चंदन से त्रिपुंड लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से देवों के देव महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है।

चढ़ाएं शहद
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और व्यक्ति निरोगी होता है।

बेलपत्र
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करने चाहिए। बेलपत्र भगवान शिव को प्रिय मानी गई है। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

pc- jantaserishta.com

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From hindustan

Loving Newspoint? Download the app now