इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाने और फिर उसके बाद सीजफायर हो जाने पर पीएम मोदी ने सोमवार को जनता को संबोधित किया, इस पर आज कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने निराशा जताई। अशोक गहलोत ने कहा, पीएम ने निराश कर दिया, कुछ अच्छी बातें भी कहीं लेकिन अचानक हुए सीजफायर को लेकर देश स्पष्टता चाहता था।
अशोक गहलोत ने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि हम युद्ध चाहते हैं। भारतीय सेना के पराक्रम की पूरी दुनिया तारीफ कर रही थी। पहलगाम आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश था। भारतीय सेना ने हमेशा अपनी ताकत दिखाई है, जबकि अमेरिका हमेशा ही दबाव बनाता रहा है।
इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, 1971 में भारत ने पाकिस्तान का हिस्सा छीनकर नया राष्ट्र बना दिया। उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव बनाने के बावजूद इंदिरा गांधी झुकीं नहीं। अब मोदी सरकार बताए कि डोनाल्ड ट्रंप जो कह रहे हैं, उसके पीछे क्या राज है? ट्रंप ने कौनसी ठेकेदारी ले रखी है? सरकार की चुप्पी ने उनके हौसले बढ़ा रखे हैं। अशोक गहलोत ने कहा, ट्रंप कश्मीर मुद्दे की समाधान की भी बात कर रहे हैं तो भी यह बहुत खतरनाक है। ट्रंप ने भारत को पाकिस्तान के बराबर दर्जा दे दिया है।
pc- india today
You may also like
सलमान खान का कौन बनेगा करोड़पति में प्रवेश केवल अफवाह: स्रोत
ऑपरेशन सिंदूर: शशि थरूर के समर्थन में उतरे दिग्गज कांग्रेसी, बोले पार्टी ने'लिस्ट' से बाहर रखकर किया 'अपमान'
पाकिस्तान को IMF से ना फंड पर रोक ना 'लूट' पर सवाल, भारत से जंग लड़कर फील्ड मार्शल मुनीर की बल्ले-बल्ले, इमरान चित
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का जोशीला संबोधन बोले - 'अब नसों में खून नहीं गर्म सिन्दूर बह रहा...'
Prashant Kumar: यूपी पुलिस का कौन होगा अगला मुखिया, क्या डीजीपी प्रशांत कुमार को मिलने जा रहा सेवा विस्तार?