इंटरनेट डेस्क। सितंबर महीने की शुरूआत हो चुकी हैं और इसी महीने से त्योहारी सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में आपका भी अगर सितंबर अक्टूबर महीने में कही घूमने जाने का प्लॉन बन रहा हैं तो अच्छी बात है। वैसे आज हम भी आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप आराम से घूम सकते हैं और एंजोय कर सकते है।
गंगटोक, सिक्किम
आपको इस बार सितंबर-अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए गंगटोक जाना चाहिए। आप यहां नेचर की खूबसूरती के बहुत करीब होंगे। नॉर्थ ईस्ट के इस हिल स्टेशन में आप बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, हरे-हरे घास के मैदानों का शानदार नजारा देख सकते हैं। आप यहां पर दुनियां के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा भी जा सकते हैं।
चकराता, उत्तराखंड
उत्तराखंड का चकराता भी एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 2000 मीटर है। यहां की नेचुरल ब्यूटी और शांत वातावरण लोगों को खूब पसंद आता है। आधे सितंबर से लेकर अक्टूबर के महीने में यहां के पहाड़ बादलों से घिरे रहते हैं।
pc- incredibleindia.gov.in
You may also like
Haryana Rain Alert : हरियाणा में 7 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट! जानें क्या होगा असर
आयड़ नदी में फंसे युवक को 7 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 रविवार से, उदयपुर में 93 केंद्रों पर 31 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
तीसरी पत्नी के दलाल के साथ बने अवैध संबंध, 60 साल के पति की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर रची खून की कहानी
उत्तराखंड सरकार ने शुरू कीं अर्ध कुंभ मेला की तैयारियां, स्वास्थ्य सुविधाओं पर 54 करोड़ का प्रस्तावित बजट