इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का अंता विधानसभा उपचुनाव अब जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस ने बुधवार को यहां पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया। इसै दौरान सभा को संबोधित किया गया जहां मंच पर अशोक गहलोत, सुखविंदर रंधावा, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली समेत कई नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सभा में सभी नेताओं ने भाजपा सरकार के दो साल के कामकाज पर तीखे सवाल उठाए और जनता से कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की। खबरों की माने तो सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रमोद जैन भाया को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोच-समझकर टिकट दिया है।
क्या बोले गहलोत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने भाया को समाजसेवी और अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि अंता का यह चुनाव सरकार नहीं बदलेगा, लेकिन एक झटका जरूर देगा, जिससे सरकार को चेतना आएगी। गहलोत ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, योजनाओं को बंद करने और जनता से दूरी बनाने का आरोप लगाया। कहा कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, सब कुछ अफसरों के भरोसे चल रहा है।
pc-x.com
You may also like
5 करोड़ कैश, 22 महंगी घड़ियां, मर्सिडीज और ऑडी कार.. तस्वीरों में देखे पंजाब के रिश्वतखोर DIG के घर क्या मिला
तिल भी खोल सकता है किस्मत का दरवाज़ा! शरीर के` इन 5 हिस्सों पर हो तो समझिए आप पर है धन लक्ष्मी की कृपा
आज का राशिफल: 17 अक्टूबर 2025 के लिए सभी राशियों की भविष्यवाणी
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के खिलाफ छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का मामला
डायबिटिक मरीजों के लिए वरदान है ये खास जूस, नहीं` खानी पड़ेगी शुगर की गोली