इंटरनेट डेस्क। ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई। गर्मी और उमस के कारण यात्रा के दौरान कुछ लोग बेहोश हो गए। लोगों को उसी समय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं खबरों की माने तो ओडिशा सरकार में मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि भारी उमस के कारण एक या दो भक्त गिर गए। उधर, ओडिशा टीवी डॉट इन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुरी रथ यात्रा 2025 के दौरान शुक्रवार को 600 से ज़्यादा श्रद्धालु घायल हो गए या बीमार पड़ गए। रथ खींचने में देरी और भारी भीड़ के कारण यह स्थिति बनी।
क्यों हुई दिक्कत?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रथ यात्रा में बहुत ज््यादा भीड़ थी। इस वजह से कई लोगों को मेडिकल मदद की जरूरत पड़ी। सूत्रों के अनुसार, रथ खींचने में देरी होने से श्रद्धालुओं को चोटें आईं। भगवान बलभद्र के रथ, तालध्वजा को एक मुश्किल मोड़ पर ले जाने में ज़्यादा समय लगा। इससे रथ यात्रा की गति धीमी हो गई। एक तय सीमा से ज़्यादा लोग अंदर आ गए थे। इससे रथों को चलाने में दिक्कत हुई और भीड़ बढ़ गई।
मंत्री जी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि तेज उमस के कारण एक या दो भक्त गिर गए। बचाव दल उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया। मंदिर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए मैं भी यहां हूं कि ग्लूकोज और पानी पर्याप्त मात्रा में दिया जा रहा है।
pc- aaj tak
You may also like
Uttar Pradesh: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, फिर हुआ ऐसा कि...
मुंबई: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी समेत 4 लोगों के बयान दर्ज
आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के ईरान की जीत के दावे पर क्या कह रहा है अरब जगत का मीडिया
कृषि क्षेत्र में स्थिर मूल्यों पर उत्पादन बीते 12 वर्षों में 54.6 प्रतिशत बढ़ा
Rajasthan: सीएम भजनलाल का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अभी तो मैं स्टार्ट हुआ हूं, दर्द होगा बहुत भयंकर दर्द होगा