आज का राशिफल: आज 22 जून को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। भरणी नक्षत्र शाम 5:38 बजे तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ होगा। सुकर्मा योग शाम 4:57 बजे तक प्रभावी रहेगा, फिर धृति योग लगेगा। कौलव करण शाम 2:56 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात तैतिल करण शुरू होगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, चंद्रमा रात 11:03 बजे तक मेष राशि में रहेगा, इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र मेष राशि में, सूर्य, बुध और गुरु मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। इन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
आज अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाएं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। संतान के स्वास्थ्य और व्यवहार पर विशेष ध्यान दें। व्यवहार में नम्रता और संयम बनाए रखें। वाहन सुख प्राप्त होने के प्रबल योग हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है।
वृषभ राशि
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों और उत्साह के साथ होगी। नए कारोबारी निवेश में लाभ की संभावना कम है, अत: सावधानी बरतें। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। करियर में निराशा से बचें, क्योंकि समय शीघ्र ही अनुकूल होगा। नए आवास या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
कार्य करने के तरीकों में सुधार लाएं। धनागमन आज सहज रहेगा और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कारोबारी विवादों का समाधान होगा। समय अनुकूल होने से वाहन खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास बनाए रखें।
कर्क राशि
कार्यस्थल पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरी से संबंधित विवाद शांत होंगे। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। घर में शांति और सामंजस्य बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
सिंह राशि
अपने और पराए का भेद समझें। दिनचर्या को नियंत्रित और व्यवस्थित रखें। बोलने से पहले सोच-विचार करें, क्योंकि शब्दों का गहरा प्रभाव होगा। किसी दूर के मित्र से मुलाकात लाभकारी सिद्ध होगी। दूसरों के निजी मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें।
कन्या राशि
कम बोलें, पर प्रभावी और सकारात्मक बोलें। आपकी वाणी से शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों को परिवार पर हावी न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति और सौहार्द रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
तुला राशि
अप्रत्याशित कार्यों से कुछ परेशानी हो सकती है। फिर भी, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। विवादों में मौन रहना ही लाभकारी होगा। बड़ों का सम्मान करें और उनके मार्गदर्शन का लाभ लें।
वृश्चिक राशि
नौकरी में अशांति का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। अनावश्यक खर्चों से बचें। धोखे या विश्वासघात की आशंका है, अत: सतर्क रहें। पुराने रोग उभर सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें।
धनु राशि
दिन चिंताजनक रह सकता है। मानसिक पीड़ा हावी हो सकती है, पर इष्ट बल बनाए रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के योग हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
मकर राशि
दिन की शुरुआत आनंदमय रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी सिद्ध होगी। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, अत: सावधानी बरतें।
कुंभ राशि
समय के साथ अपने व्यवहार और विचारों में बदलाव लाएं। सुख-शांति के लिए स्वयं को सुधारें। यह मुश्किल हो सकता है, पर असंभव नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।
मीन राशि
स्वयं पर विश्वास रखें और दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य आपका सबसे बड़ा शत्रु है। सजग और सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर व्यय बढ़ सकता है। कार्यों में सक्रियता बनाए रखें।
महत्वपूर्ण नोट
महत्वपूर्ण नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। इसकी पुष्टि नहीं की जाती है।
You may also like
राजगढ़ः हाइवे से बाइक सवार गांजा तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
अनूपपुर: जिले में पुलिस विभाग में 5 वर्ष से अधिक थानों में पदस्थ 112 पुलिसकर्मी हटाये गये
औरैया: कब्रिस्तान में नहीं दफनाने दिया पत्नी का शव! फिर हिंदू रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, प्रॉपर्टी ब्रोकर गिरफ्तार, क्या साजिश में था शामिल?
ईरान-इजरायल तनाव में अमेरिका की एंट्री, महबूबा मुफ्ती ने ओआईसी और पाकिस्तान पर साधा निशाना