रवा अप्पम बनाने की विधि
हेल्थ कार्नर: आज हम आपको एक आसान और त्वरित रवा अप्पम बनाने की विधि बताएंगे। यह व्यंजन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
आवश्यक सामग्री:
इंस्टेंट रवा मिक्स - 1/2 कप
दही - 1/4 कप
पानी - 1/2 कप
प्याज - 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
तेल - 1 छोटा चम्मच
विधि:
एक बाउल में इंस्टेंट रवा मिक्स, दही और बारीक कटी प्याज डालकर अच्छे से मिलाएं। अब धीरे-धीरे इसमें पानी मिलाते हुए लगातार चलाते रहें। इसे लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
अब गैस पर अप्पम पॉट रखें और उसे तेल से ग्रीस करें। फिर सभी खानों में एक से डेढ़ चम्मच तैयार मिश्रण डालें।
इसे 5 मिनट तक ढककर पकाएं। फिर इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी 5 मिनट तक ढककर पकाएं ताकि यह पूरी तरह से पक जाए।
आपका रवा अप्पम तैयार है। इसे नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।
You may also like
Cricket: T-20 क्रिकेट में क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड खतरे में, यह खिलाड़ी करेगा अब अपने नाम
मराठा आरक्षण : मुंबई में मनोज जारांगे की भूख हड़ताल जारी, पानी न पीने पर अड़े
टेनिस प्रीमियर लीग का सातवां सीजन 9 दिसंबर से, अहमदाबाद करेगा मेजबानी
बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' का जलवा जारी
बेटी आराध्या के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या राय