नई दिल्ली। पाकिस्तान लगातार भारत को धमकियाँ दे रहा है, जिसमें कभी परमाणु हमले की बात की जाती है तो कभी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाने की। सिंधु जल संधि को समाप्त करने के बाद से पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ बयानबाजी तेज कर दी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यदि पाकिस्तान ने किसी भी प्रकार का दुस्साहस किया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हमने पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा भारत के खिलाफ की गई लापरवाह और युद्धोन्मादी टिप्पणियों की रिपोर्ट देखी है। यह पाकिस्तान की आदत बन गई है कि वह अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बार-बार भारत विरोधी बयानबाजी करता है।
पाकिस्तान को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है
रणधीर जायसवाल ने ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान को अपनी बयानबाजी पर संयम बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि किसी भी दुस्साहस के गंभीर परिणाम होंगे, जैसा कि हाल ही में देखा गया है।
You may also like
जब किन्नर मांगे पैसे तो कह दे बस येˈ शब्द इससे बदल जाएगी आपकी किस्मत
8 महीने में 4... मुंबई के गोरेगांव की हाई प्रोफाइल इमारत में विदेश जाने से पहले बच्चे क्यों कर रहे आत्महत्या?
अब नहीं जमेगा जोड़ों में यूरिक एसिड! रोज सुबहˈ खाएं ये चीज़ और देखें चमत्कारी असर डॉक्टर भी हुए हैरान
यूक्रेन युद्ध पर जब तक कोई डील नहीं होती... अलास्का शिखर वार्ता के बाद आया ट्रंप का पहला बयान, पुतिन बोले- अगली बार मॉस्को में
Delhi NCR Night Life NCR की इन 6 जगहोंˈ पर लगा रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी