Next Story
Newszop

Vladimir Putin Support Iran: ईरान के समर्थन में खुलकर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, कहा- परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का उसे अधिकार

Send Push

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन खुलकर ईरान के समर्थन में आ गए हैं। पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक कार्यक्रम में कहा कि ईरान को परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण हक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि रूस का ईरान के बारे में हमेशा यही रुख रहा है। व्लादिमिर पुतिन के इस बयान से साफ है कि वो इजरायल और अमेरिका के उन दावों को गलत ठहरा रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि ईरान बस परमाणु हथियार बनाने ही वाला था। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतनयाहू ने कई बार कहा है कि परमाणु हथियार बनाने के करीब ईरान था और इसी वजह से उस पर हमला किया गया। अब पुतिन के साफ-साफ ईरान के पक्ष में उतरने से मामला नया मोड़ ले सकता है।

व्लादिमिर पुतिन ने इस कार्यक्रम में ये चिंता भी जताई कि ईरान और इजरायल के बीच जंग से तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच मामले को सुलझाने के लिए रूस मध्यस्थता का प्रस्ताव दे रहा है। दरअसल, ईरान के बुशहर में रूस ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाया है। जहां रूसी वैज्ञानिक काम करते हैं। साथ ही रूस और ईरान के बीच तेहरान के पास दो और परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने का समझौता भी हुआ था। रूस ने पहले ही इजरायल से कहा है कि वो ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना न बनाए। खास बात ये है कि रूस के इजरायल से भी अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन ईरान का मौजूदा इस्लामी शासन उसके लिए मध्य-पूर्व में रणनीतिक तौर पर जरूरी भी है।

image आईएईए महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने भी कहा है कि ऐसे सबूत नहीं कि ईरान परमाणु हथियार बनाने वाला है।

उधर, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने भी कहा है कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने का काफी सामान है, लेकिन ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और आईएईए महानिदेशक के बयानों से भी ईरान का पक्ष मजबूत हुआ है। ईरान की सरकार लगातार कह रही है कि उनका देश परमाणु हथियार नहीं बना रहा। ईरान ने ये भी साफ कर दिया है कि इजरायल के हमले बंद होने पर ही वो किसी देश से परमाणु मसले पर बात करेगा। वहीं, इजरायल कह रहा है कि ईरान पर हमले बंद नहीं किए जाएंगे। बदले में ईरान भी इजरायल के तेल अवीव समेत तमाम शहरों पर मिसाइलें दाग रहा है।

The post Vladimir Putin Support Iran: ईरान के समर्थन में खुलकर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, कहा- परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का उसे अधिकार appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now