अगली ख़बर
Newszop

Nobel Prize In Literature 2025 : हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, जानिए किस कृति के लिए किया जाएगा सम्मानित

Send Push

नई दिल्ली। साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम का ऐलान कर दिया गया है। हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को साल 2025 के साहित्य ने नोबेल के लिए चुना गया है। लास्ज़लो को उनके उपन्यास हर्श्ट 07769 के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनकी यह कृति सर्वनाशकारी आतंक के बीच, कला की शक्ति की पुष्टि करती है। यह उपन्यास जोहान सेबेस्टियन बाख की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित है। नोबेल समिति ने लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई के नाम का नोबेल पुरस्कार के लिए चयन करते हुए उनको मध्य यूरोपीय परंपरा के एक महान महाकाव्य लेखक की संज्ञा दी है।

‘हर्श्ट 07769’ में जर्मनी के थुरिंगेन शहर के एक समकालीन छोटे से कस्बे का विश्वसनीय चित्रण है, जो सामाजिक अराजकता, हत्या और आगजनी से ग्रस्त है। वैसे क्रास्ज़्नहोरकाई को 1985 में स्ट्नटांगो (सतन्तांगो) से अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली थी। चीन की लेखिका कैन जू भी साहित्य के नोबेल की प्रबल दावेदार थीं मगर वो एक बार फिर से चूक गईं। इससे पहले पिछले साल भी संभावना जताई जा रही थी कि कैन जू को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा मगर साल 2024 का साहित्य का नोबेल दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला था। हान कांग ने अपने गहन काव्यात्मक गद्य में ग्वांगजू शहर में हुई एक ऐतिहासिक घटना को उजागर किया है, जहां वह खुद पली-बढ़ी थीं और जहां 1980 में दक्षिण कोरियाई सेना द्वारा किए गए नरसंहार के दौरान सैकड़ों छात्रों और निहत्थे नागरिकों की हत्या कर दी गई थी।

आपको बता दें कि अब तक इस साल चिकित्सा के नोबेल, भौतिकी के नोबेल, रसायन विज्ञान के नोबेल और आज साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेताओं का ऐलान किया जा चुका है। कल शांति के नोबेल पुरस्कार का ऐलान होगा इसके लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी नामित हैं। सबसे अंत में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी।

 

The post Nobel Prize In Literature 2025 : हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, जानिए किस कृति के लिए किया जाएगा सम्मानित appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें