नई दिल्ली। गूगल ने मंगलवार को ‘वियो 3’ Veo 3 नाम के नए एआई वीडियो जेनरेटर सबके सामने पेश किया। वियो 3 एक एआई वीडियो जेनरेटर है। साथ ही वियो 3 से ऑडियो भी तैयार किया जा सकता है और इसे वीडियो में जोड़ा भी जा सकता है। गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल वियो 3 ओपनएआई के सोरा वीडियो जनरेटर के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। हालांकि, वियो 3 से बनाए गए वीडियो में ऑडियो को शामिल करने की इसकी क्षमता सोरा वीडियो जेनरेटर से इसे अलग बनाता है। गूगल ने बताया है कि वीओ 3 में ऐसे ऑडियो को भी शामिल किया जा सकता है जिसमें पात्रों के बीच संवाद के साथ-साथ जानवरों की आवाज भी शामिल है।
गूगल डीपमाइंड प्रोडक्ट की वाइस प्रेसिडेंट एली कॉलिंस ने ब्लॉग में जानकारी दी है कि वियो 3 टेक्स्ट और इमेज प्रॉम्प्टिंग से लेकर सटीक लिप सिंकिंग तक के लिए काफी खास है। वियो 3 नाम का गूगल का वीडियो और ऑडियो एआई टूल अमेरिका में हर महीने करीब 250 डॉलर के सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ मिलेगा। एआई का काम करने वालों के लिए इसे गूगल ने बनाया है। वियो 3 को गूगल ने अपने वरटेक्स एआई एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म के जरिए उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करा दिया है। अन्य देशों में भी वीयो 3 जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वियो 3 से एआई की दुनिया में क्रिएटिव काम करने वालों को बहुत मदद मिलेगी। माना जा रहा है कि जल्दी ही यूजर्स वियो 3 को इस्तेमाल करने के बाद अपनी राय देंगे।
गूगल ने वियो 3 के अलावा अपने नए इमेज जनरेशन टूल इमेजन 4 को लाने का भी एलान किया है। इमेजन 4 के बारे में गूगल का कहना है कि इसका इस्तेमाल करने वाले संकेतों के जरिए अच्छी और उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें बना सकेंगे। इसके अलावा गूगल ने फ्लो का भी एलान किया। फ्लो फिल्म बनाने वालों के लिए एक नया टूल है। फ्लो का इस्तेमाल कर जगह, शॉट्स और शैली की जानकारी देने पर सिनेमा जैसा वीडियो बनाया जा सकता है। फ्लो के टूल का इस्तेमाल जेमिनी, व्हिस्क, वर्टेक्स एआई और वर्कस्पेस के जरिए किया जा सकता है।
The post appeared first on .
You may also like
प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को दुनिया भर में पहचान : सीएम नायडू
SIP बंद करने की जल्दबाजी है? पहले इन 5 बातों को जान लें, वरना होगा बड़ा नुकसान!
Indian Stock Market : कोविड की आशंका के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाई मजबूती, तेजी के साथ खुला सेंसेक्स-निफ्टी
स्मॉलकैप स्टॉक हो तो ऐसा, 12% की जबरदस्त रैली, अब टाटा स्टील से मिला करोड़ों का ऑर्डर, 55 रुपये है कीमत
IPL 2025: GT vs LSG मैच के दौरान कैसा रहेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट