नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी हर मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय रखती हैं। बात चाहे देश की हो या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की..एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। देश के हालात गंभीर है क्योंकि पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वो लगातार सीमा से सटे इलाकों पर गोलीबारी कर रहा है, हालांकि भारत देश लगातार हमलों का मूंह तोड़ जवाब दे रहा है। इस मामले पर रानी ने भारतीय सेना का दिल से धन्यवाद किया है और उनके लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है, तो चलिए जानते हैं कि रानी ने क्या लिखा है।
रानी ने की शेयर की पोस्ट
रानी ने हमेशा की तरफ अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और अपनी इंस्टा स्टोरी पर भारत की जांबाज सेना की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने भारत के ध्वज की फोटो लगी है और एक्ट्रेस ने लिखा है- कल रात जब पूरा देश गहरी नींद में सो रहा था, तब 15 भारतीय शहरों को बचाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को धन्यवाद। आप ही कारण हैं कि हम खुलकर सांस ले पाते हैं..दिल से धन्यवाद आपका। बता दें कि सिर्फ रानी ही नहीं बल्कि अक्षरा सिंह, अंजना सिंह और आम्रपाली दुबे ने भी हमले को लेकर पोस्ट डाला है।
View this post on Instagram
भोजपुरी स्टार्स कर रहे सपोर्ट
अंजना सिंह ने लिखा-“हमारे सैनिकों को सलाम जो साहस और समर्पण के साथ हमारे देश की रक्षा करते हैं। उनके परिवारों को प्यार, आशा और शांति मिले। हमारे नायकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण घर वापसी की कामना करता हूँ।”, जबकि अक्षरा सिंह ने लिखा- चलिए अपने बहादुर सैनिकों के लिए प्रार्थना करें..जो सीमा पर हमारे लिए लड़ रहे हैं..एकता के साथ रहे। सभी भोजपुरी स्टार्स भारत की सैन्य शक्ति की सराहना कर रहे हैं और सरकार का हौसला भी बढ़ा रहे हैं।
The post appeared first on .
You may also like
13 साल की मासूम के साथ हैवानियत, शादी का झांसा और छह महीने की दरिंदगी
साउथ अफ्रीका ने शुकरी कॉनराड को सभी प्रारूपों का मुख्य कोच किया नियुक्त
यस बैंक के लिए नई उम्मीद, जापानी बैंक SMBC की हिस्सेदारी से बदलेगी तस्वीर
10 मई से पूर्वी भारत में लू का कहर, IMD की चेतावनी से सहमे लोग!
चूहों को बिना मारे खेत से बाहर भगाने की निंजा टेक्निक, सालों साल खेत की तरफ मुड़कर नहीं देखेंगे चूहें ˠ