नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके उन्हें उनके 73वें जन्मदिन की बधाई दी है। मोदी ने पुतिन के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। इस दौरान मोदी और पुतिन ने भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने को लेकर उत्सुकता जताई। पुतिन के भारत दौरे की तारीख फिलहाल तय नहीं है मगर ऐसी संभावना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में वो भारत आ सकते हैं।
पुतिन का यह भारत दौरा कई मायनों पर काफी अहम माना जा रहा है। पुतिन की भारत यात्रा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अन्य देशों की भी नजर रहेगी। रूसी राष्ट्रपति ऐसे समय पर भारत आ रहे हैं जब अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ इसलिए थोप रखा है क्योंकि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदता है। वैसे तो भारत और रूस की दोस्ती जगजाहिर मगर ऐसे समय में जब अमेरिका लगातार रूस और भारत दोनों पर दबाव बना रहा है तो इससे भारत-रूस के आपसी संबंध और मजबूत हुए हैं।
हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के लिए चीन गए थे तो वहां उनकी और पुतिन की गर्मजोशी भरी मुलाकात की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। इतना ही नहीं एससीओ समिट के बाद जब मोदी और पुतिन द्विपक्षीय वार्ता के लिए जा रहे थे तो दोनों एक ही कार में बैठकर गए थे। पुतिन ने मोदी का 10 मिनट इंतजार भी किया था और दोनों नेताओं के बीच कार में ही 45 मिनट लंबी बातचीत होती रही थी जबकि उन्हें जहां जाना पहुंचना था उसकी दूरी सिर्फ 5 मिनट की थी। यह दुनिया के सामने मोदी और पुतिन की दोस्ती का उदाहरण है।
The post Narendra Modi Wishes Vladimir Putin On His Birthday : पीएम नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन पर जन्मदिन की दी बधाई, जानिए और क्या कहा appeared first on News Room Post.
You may also like
RPSC RAS Result 2025 OUT: राजस्थान आरएएस मेंस रिजल्ट जारी, कटऑफ के साथ देखें रोल नंबर वाइज लिस्ट
क्या खतरे में है ऋषभ पंत की जगह, क्यों मिल रहा है साई सुदर्शन को मौका, गौतम गंभीर के राइट हैंड ने हर सवाल का जवाब दिया
पाकिस्तान में 2025 तक हिंसा में खतरनाक वृद्धि देखी जाएगी: रिपोर्ट
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बनी बलरामपुर की नई ऊर्जा क्रांति, लाभार्थी रोहित को बिल के बोझ से राहत
भजनलाल सरकार आपसी खींचतान और घोषणाओं तक सीमित, समस्याएं जस की तस: सचिन पायलट