मेष राशि, मेहनत अधिक लेकिन सफलता प्रसन्नता देगा

मेष राशि के लिए आज का दिन मेहनत वाला रहेगा, लेकिन अच्छी बात है कि परिश्रम के बाद सफलता मिलने की खुशी भी पाएंगे। आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। कोई नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप तारीफ भी पाएंगे। अगर आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं तो आप उसे दूर करने मे सफल होगे। परिवार से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से संबंधित समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही से बचें।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ लाभदायक होगा।
वृषभ राशि, साहसिक निर्णय से लाभ पाएंगे

वृषभ राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा। आज आमदनी में बढ़ोतरी होने से आप प्रसन्न होंगे और आप अपनी चाहत को पूरा कर पाएगे। बिजनेस करने वाले लोग आज साहसिक निर्णय लेकर लाभ उठा सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपके बीच प्रेम की भावना बनी रहेगी। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यात्रा पर जाते समय आपको सतर्क और सजग रहने की जरूरत है।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ लाभदायक होगा, लाल चंदन से तिलक करें।
मिथुन राशि,दिन फायदेमंद है, गलतियों को छुपाए नहीं
मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। आपके लिए सलाह है कि नौकरी में अधिकारी की सलाह का पालन करें, गलतियों को छुपाने की बजाय अधिकारी से सलाह लें तो फायदा होगा। आपको समाज के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और रचनात्मक काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक योजना भी आपकी सफल रहेगी।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ लाभदायक होगा।
कर्क राशि, पार्टनरशिप के काम में आज सतर्क रहें

कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन बिजनेस में लाभदायक रहेगा लेकिन सेहत में कमजोर। आपको अपने खानपान पर आज ध्यान देना चाहिए। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी के मामले में दिन अनुकूल रहेगा और आज अधिकारी की मदद से आपको फायदा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। अगर लंबे समय से आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या आ रही थी तो उससे आप राहत पा सकते है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र का जप करें।
सिंह राशि,मान-सम्मान में वृद्धि से खुश रहेंगे

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन को आज बातचीत के जरिए सुलझा पाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आप अपने मान-सम्मान में वृद्धि से खुश रहेंगे, लेकिन आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत से भरा रहने वाला है। पैसों के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आप अपने खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपके बच्चे आज सफलता पाएंगे और आपको खुशी प्रदान करेगे।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि,कमाई में वृद्धि के अवसर पाएंगे
कन्या राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आय बढ़ाने के लिए एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, लेकिन एक साथ कई कार्य हाथ में लेने से मानसिक परेशानी और उलझन होगी। आपको अपने विरोधियों से सतर्क और सावधान रहना होगा, अन्यथा वे आप पर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। घर के बड़ों से आज आपको सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आपकी कोई बात आपके किसी मित्र को बुरी लग सकती है। आपके लिए लव लाइफ के मामले में दिन उत्तम रहेगा। मनपसंद भोजन भी पाएंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और सिंदूर दूर्वा भी अर्पित करें।
तुला राशि, वाणी और व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा

तुला राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से लाभदायक होगा। आप अपनी रचनात्मक क्षमता का लाभ ले पाएंगे। आपको आज व्यवहार और वाणी कुशलता का भी फायदा मिलेगा। आपके पार्टनर की कही हुई कोई बात आपके दिल को छू सकती है। आप दोनों के बीच प्यार ओर गहरा होगा। यदि आपकी बहन काफी समय से नाराज है तो आपके बीच आज बातचीत से स्थिति सुधर सकती है। आपको आज ससुराल पक्ष से भी फायदा मिल सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर आपको आज ध्यान देने की जरूरत है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए और लक्ष्मी चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।
वृश्चिक राशि,दोस्त और परिचितों से फायदा मिलेगा

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है और आज आपको किसी दोस्त या परिचित की मदद से फायदा मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेगे। घर परिवार मे आपके आज आपसी सामंजस्य और सहयोग भी बना रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का भी फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई काम जो आपका अटका था वह भी आज पूरा होगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और विष्णु चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।
धनु राशि, मानसिक बोझ कम होगा

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज किसी सामाजिक अथवा धार्मिक काम मे शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके प्रभाव और सम्मान में भी आज वृद्धि होगी। आप अपने मन की भावनाओं को परिजनों से व्यक्त कर सकते हैं, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आपको आज किसी अपरिचित लोगों से भी सहयोग मिल सकता है। आप अपनी बातों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। छोटी कन्याओं को फल मिठाई देना चाहिए।
मकर राशि, दिन खुशियों भरा रहेगा, सहयोग पाएंगे

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपके घर में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। आज आपको अपना रुका हुआ काम समय पर पूरा करना होगा और कार्यस्थल पर आपकी योग्यता के अनुरूप काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। अधिकारियों से आपको आज सहयोग और मार्गदर्शन भी मिलेगा जो फायदेमंद होगा। बिजनेस में आपकी कमाई आज बढेगी। आपको आज आज बैंकिंग से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए भी दिन आज अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज व्यवहार में संयम और सद्भाव लाना होगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को आज भोजन या अन्न का दान करना चाहिए।
You may also like
राजस्थान के इस जिले में पकड़ा गया नशे का जखीरा! 260 कट्टों में बरामद किया साढ़े 5 टन डोडा चूरा, ड्राईवर फरार
बड़ी खबर LIVE: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जुटे श्रद्धालु, करीब 10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात
स्लेफी लेने के चक्कर में काल के मूंह में समा गया युवक! 12 घंटे बाद मिला शव, जानिए कैसे हुआ दर्दनाक हादसा ?
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों की खुलेंगी किस्मत की तिजोरी, वीडियो में जाने 30 जून के बाद किस-किस पर होगी धनवर्षा ?
Exam Time Table- UPSC ने सीडीएस 2 परीक्षा का टाइमटेबल जारी किया, जानिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल