आज का मौसम 14 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मंगलवार शाम को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में तेज आंधी और बारिश ने दस्तक दी। आंधी तूफान के दौरान कुछ जगहों पर हवाओं की गति 50 किलोमीटर तक भी रही थी। बारिश और आंधी की इन गतिविधियों से तापमान एक ही घंटे में कई डिग्री तक लुढ़क गया और शाम सुहावनी रही। आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। वहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। जमीनी सतह पर हवाएं तेज रहेंगी। इनकी गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। 15 मई को भी हवाएं तेज रहेंगी। इनकी गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री तक रह सकता है। 16 मई को आंशिक बादल रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री तक रह सकता है। 17 से 19 मई को आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री रहा। आज आपके यहां कैसा रहेगा मौसम? 16 और 17 मई को आंधी की संभावनास्काईमेट के अनुसार, मई आमतौर पर दिल्ली का सबसे गर्म महीना होता है। इस समय तक तापमान 43 डिग्री के ऊपर तक पहुंच जाता है। 30 मई 2024 को तापमान 46.8 डिग्री रहा था। यह बीस सालों का सबसे गर्म दिन था। 29 मई 1944 को सबसे गर्म दिन 47.2 डिग्री रहा था। यह मई का सबसे गर्म दिन रहा था। वहीं मई 2021 अपवाद रहा। इस पूरे महीने में तापमान महज तीन दिन 40 डिग्री से ऊपर रहा। दिल्ली के पास फिलहाल कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। गर्मी के कारण कुछ स्थानों पर ऊंचे बादल बन सकते हैं। यह स्थिति अगले 4 से 5 दिन तक बनी रह सकती है। 16 और 17 मई को आंधी की संभावना कुछ ज्यादा है। इस हफ्ते मध्यम गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। यह आमतौर पर शुष्क होती हैं। इन हवाओं के कारण नमी कम रहेगी। गर्मी अधिक बढ़ेगी। राजस्थान में सताएगी गर्मीपश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में राजस्थान के अनेक इलाकों में आंधी चली और बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, इस दौरान सीकर जिले में धूल भरी आंधी आई जबकि तथा राज्य में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक, 37 मिलीमीटर बारिश सीकर में हुई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने और कहीं-कहीं 'लू' का नया दौर शुरू होने की संभावना है। बिहार के मौसम का हालबिहार के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के लोगों को गर्मी से सावधान रहने के लिए कहा है। वहीं, 33 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है। राजधानी पटना में गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन और रात का तापमान लगभग एक जैसा है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मीउत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया हुआ है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश का क्रम जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चमोली, रुद्रप्रयाग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है, जबकि मैदानी जिले तप रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान भी तेजी से पड़ेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। यूपी में 'लू' का खतरा उत्तर प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में निरंतर बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बांदा में पारा 44 डिग्री सेल्सियस (44.2℃) को पार कर गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग की मानें तो 14 मई से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लू की छिटपुट गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। यह लू 15 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी फैल सकती है। गर्म हवाओं का यह दौर 20 मई तक प्रदेश में सक्रिय रह सकता है। वहीं 16 मई से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। 16 से 19 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
You may also like
इस महीने Honda कारों पर 76,100 तक का जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए कितनी रह गई अब होंडा Elevate, City और Amaze की कीमत
धन लाभ से पहले मिलते हैं ये संकेत, तुरंत करेंगे ये उपाय तो मां लक्ष्मी जल्द होंगी प्रसन्न
Sofia Qureshi: बीजेपी मंत्री विजय शाह के बिगड़े बोल, कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए बोल दी ऐसी बात की आपका भी खोल जाएगा...
India Tour Of England 2025: ईशान किशन इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार, विकेटकीपर-बल्लेबाजों की चोट ने खोले टीम इंडिया के दरवाजे!
Preity Zinta Addresses Gender Bias in Cricket Ownership During AMA Session