Next Story
Newszop

करियर राशिफल 12 सितंबर 2025 : शुक्रवार को केंद्र योग में इन राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ, देवी लक्ष्मी कराएंगी डबल कमाई, देखें कल का करियर राशिफल

Send Push
Career Rashifal : 12 सितंबर, शुक्रवार के दिन मेष राशि में चंद्रमा और शुक्र चंद्रमा की राशि कर्क में रहेंगे और एक दूसरे के केंद्र स्थान पर होकर चतुर्थ दशम भाव में होकर केंद्र योग बनाएंगे। ऐसे में धन की देवी माता लक्ष्मी मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि को खूब लाभ दिलाने वाली हैं। इनके बिगड़े काम बनने लगेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी और नए संपर्क बनाने से लाभ मिलेगा। धन लाभ के शुभ संयोग बनते जाएंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी करने वालों के अधिकार बढ़ेंगे और करियर में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक कल का करियर राशिफल
मेष राशि करियर राशिफल : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी image

कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है और कामकाज की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। व्यापार के मामले में पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे अनुकूल परिणाम देखने के मिलेंगे। आप जो भी निर्णय बुद्धि और विवेक के साथ लेंगे उससे सुखद परिणाम जरूर मिलेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन भी अच्छा रहने वाला है।


वृषभ राशि करियर राशिफल : भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे image

आपको भूमि और संपत्ति संबंधी मामलों में सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि, आपको भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आप अपनी बातों को सभी के सामने दृढ़तापूर्वक रखने में सफल रहेंगे। लेकिन किसी भी यात्रा के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। शाम में दोस्तों के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है।


मिथुन राशि करियर राशिफल : व्यापार में बनेंगी नई योजनाएं image

व्यापार के मामले में आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। वहीं, अगर लंबे समय से किसी कर्ज में फंसे थे तो अब उससे भी छुटकारा मिल सकता है। कुछ सुख के साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं और परिवार में संतान की ओर से पूर्ण सहयोग व सुख प्राप्त होगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको ज्यादा खर्चे से बचना होगा।


कर्क राशि करियर राशिफल : व्यापार में नए संपर्कों से लाभ मिलेगा image

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बोलचाल बढ़ेगी और आपको उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि हो सकती है और जीवन में समृद्धि आएगी। व्यापार के मामले में नए संपर्क बनाने से लाभ हो सकता है और निवेश से भी मुनाफा कमाने के संकेत हैं। आप कुछ शुभ कार्यों में शामिल हो सकते हैं जिससे प्रसिद्धि बढ़ेगी। वहीं, पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।


सिंह राशि करियर राशिफल : व्यवसाय के क्षेत्र में पाएंगे सफलता image

आपकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करते रहनी होगी। व्यापार के मामले में यात्राओं द्वारा सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी उच्च अधिकारी से बहस या वाद-विवाद करने से बचना होगा, अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में योजनाएं सफल होने की संभावना है।


कन्या राशि करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति होगी मजबूत image

अगर कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति या सहकर्मी के साथ कोई विवाद चल रहा था तो अब आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। खर्चों में कमी आ सकती है और बचत बढ़ेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती जाएगी। आपको नए वाहन का सुख भी प्राप्त हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपके रुके हुए सभी काम बनने शुरू हो सकते हैं। ऐसे में सुकून महसूस होगा।


तुला राशि करियर राशिफल : धन लाभ के बनेंगे शुभ योग image

नौकरी करने वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है और पदोन्नति होने की भी संभावना है। धन लाभ के शुभ योग बनते जाएंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा और जीवन में सुख-शांति आएगी।


वृश्चिक राशि करियर राशिफल : किसी बड़े अधिकारी से मिलेंगे image

राजनीति के क्षेत्र में आपकी मुलाकात किसी महान व्यक्ति या नेता से हो सकती है, जो भविष्य के लिए लाभदायक भी सिद्ध होगी। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। लेकिन सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी, अन्यथा इसका प्रभाव कामकाज पर भी पड़ सकता है। ऐसे में खानपान का विशेष ख्याल रखें।


धनु राशि करियर राशिफल : नई योजनाओं से होगा लाभ image

नए व्यापार को शुरू करने के लिए आप कई योजनाएं बना सकते हैं। इनसे आगे चलकर धन लाभ होने के भी संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सभी बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। परिवार में भाई-बहनों से पूर्ण सहयोग व सुख प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।


मकर राशि करियर राशिफल : पैसों की लेन-देन में सतर्क रहें image

आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है, अन्यथा किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और धन हानि होने के भी संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा क्योंकि, वे आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। हालांकि, आप अपनी बुद्धिमानी से स्थिति को सामान्य बना सकते हैं। पारिवारिक मामले में दिन अच्छा रहने वाला है।

Loving Newspoint? Download the app now