मूलांक 1
आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए आर्थिक मामलों में सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ रुकावटों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, नौकरी करने वालों को कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे स्थिति में सुधार होगा। लेकिन इसके लिए आपको अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वाले जातकों को कोई बात मन ही मन परेशान कर सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है। हालांकि, आर्थिक मामलों में आपको अचानक किसी की सहायता मिल सकती है जो आपके लिए कारगर साबित होगी। वहीं, निजी जीवन में रिश्तों में तनाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको समझदारी से कोई भी निर्णय लेना होगा।
मूलांक 3

आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार के मामले में यात्राओं से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन इसी के साथ कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आप समझदारी और बुद्धिमानी से इन्हें आसानी से संभाल लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा लेकिन मौसम का कुछ प्रभाव पड़ सकता है। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वालों का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कारण के चलते आपको किसी सहकर्मियों का सहयोग पूरी तरह प्राप्त नहीं होगा। ऐसे में मन थोड़ा निराश हो सकता है। आपको किसी भी व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा करने से बचना होगा। कुछ नए लोगों से मिलना आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा।
मूलांक 5
आज के दिन मूलांक 5 वालों को सतर्क रहना होगा। आपको लव लाइफ में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचना होगा, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वस्तुओं को खरीदने का मन हो सकता है लेकिन पैसों की तंगी होने के चलते आप उसे आगे लिए टालेंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा कुछ समय जीवनसाथी के साथ बिताने से अच्छा महसूस होगा।
मूलांक 6
आज मूलांक 6 वालों का दिन मेहनत भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पर जरूरी कार्यों को पूरा करने का प्रेशर बना रह सकता है। ऐसे में आप अपने लोगों के साथ मिलकर उन कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। ऐसे में आपको आराम करने के भी थोड़े कम मौके मिलेंगे। वहीं, किसी व्यक्ति के बदले व्यवहार के चलते आपका मन निराश हो सकता है।
मूलांक 7

आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए सामान्य से कम अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों का इस समय पढ़ाई में थोड़ा कम मन लग सकता है। वहीं, करियर के क्षेत्र में आपको कुछ फैसले लेने के लिए परिवार का दबाव महसूस हो सकता है। ऐसे में कुछ देर एकांत में बैठकर सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर होगा। समय के साथ स्थिति बेहतर हो सकती है।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वालों पर किसी बात या घटना का गहरा प्रभाव पड़ सकता है। जिससे आप पूरे दिन कुछ उलझन में रह सकते हैं। लेकिन आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना होगा। अत्यधिक भावुक होकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं, दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
मूलांक 9
आज के दिन मूलांक 9 वालों को कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऐसे में आपको कुछ समय के लिए अपने प्रियजनों और घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। किसी भी मामले में आपको अपने जीवनसाथी पर पूरा विश्वास करना होगा। इससे दोनों के बीच का रिश्ता हमेशा मजबूत रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।
You may also like
काशीपुर में 'I Love मोहम्मद' जुलूस ने मचाया बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा!
Gautam Gambhir ने लिए पाकिस्तानी टीम के मज़े, Team India के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम से बुलाकर दिया ये ORDER; देखें VIDEO
Youtube पर 36200000 और Insta पर 8300000 फॉलोअर्स…. फिर से चर्चा में क्यों हैं सौरभ जोशी?
Insurance Policy Premium After Nil GST: जीएसटी खत्म होने के बावजूद बीमा की किस्त ज्यादा हो सकती है!, वजह जान लीजिए
Lava Play Ultra 5G Review : क्या यह बजट गेमिंग फ़ोन में है फ़्लैगशिप वाली बात