Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 18 July 2025 : मूलांक 5 वालों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर होंगे प्राप्त, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 18 July 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 18 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 9 अंक के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज मंगल का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज शुक्रवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं और शुक्र का अंक 6 होता है। आज मूलांक 6 वालों को अपने रिश्तों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव बढ़ने की संभावना है। वहीं, मूलांक 9 वालों को आज कार्यक्षेत्र में कोई भी काम जरूरत से ज्यादा उत्साह या जल्दबाजी में आकर करने से बचने होगा। आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है। आइए विस्तार से जानें 18 जुलाई का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज के दिन व्यापार के मामले में आप जिम्मेदारी में उलझ सकते हैं। इसी के चलते आप घर-परिवार में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आपको कुछ वक्त परिवार के सदस्यों के साथ गुजारना जरूरी होगा। बच्चों से जुड़ी को चिंता आपको हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक योजनाओं में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और आपको फिजूलखर्ची से भी बचना होगा। कारोबार में आज कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करें।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 वाले सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। इसी के चलते आप कार्यों को उत्साहपूर्वक करेंगे। लेकिन इस बात की संभावना भी बनी हुई है कि कुछ कार्य आपकी इच्छा अनुसार नहीं होंगे। इसी के चलते मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से बातचीत रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।


मूलांक 3 image

आज के दिन मूलांक 3 वालों को कार्यक्षेत्र में अनुशासन और एकाग्रता बनाए रखनी होगी। अगर आपके कुछ जरूरी कार्य अधूरे पड़े थे तो अब उन्हें प्राथमिकता देनी जरूरी होगी। ऐसा न करने से काम अटक सकता है और आपको नुकसान हो सकता है। शिक्षा या रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज शांति से काम करना आपके लिए ज्यादा लाभकारी रहेगा और कार्यस्थल पर दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर रखें।


मूलांक 4 image

आज मूलांक 4 वालों को कार्यक्षेत्र में सामंजस्य की कमी महसूस हो सकती है। आपको सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय स्पष्टता बनाए रखने की जरूरत होगी, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन के मध्य भाग में आपको कुछ परेशानियों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शाम होते होते स्थिति बेहतर होने लगेगी। आज अपनी चतुराई और धैर्य से आप कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल सकते हैं।


मूलांक 5 image

आज के दिन मूलांक 5 वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नेटवर्किंग या प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों का दिन आज विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। जो लोग नौकरी में बदलाव करने का विचार कर रहे हैं, उन्हें कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा। ऐसा न करने से नुकसान हो सकता है। व्यापार के मामले में इस समय आपको रणनीति बनाकर काम करना होगा। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। आप आज किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।


मूलांक 6 image

आज मूलांक 6 वालों का दिन मिला जुला रहने वाला है और आपको अपने निजी रिश्तों पर ध्यान देना होगा। आपके संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप होने से तनाव बढ़ सकता है। कारोबार के मामले में आज किसी नए स्थान या वातावरण में जाने के योग बन रहे हैं। इससे आपको सुकून महसूस होगा और मानसिक तनाव कम होगा। सृजनात्मक कार्यों में आपकी रुचि ज्यादा बढ़ सकती है।


मूलांक 7 image

आज के दिन मूलांक 7 वाले कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। खासकर अपने खानपान पर ध्यान दें, अन्यथा पाचन से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपको आज थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। लेकिन कुछ जरूरी मामलों में पिता और घर के बड़ों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।


मूलांक 8 image

आज मूलांक 8 वालों को थोड़ी सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देना होगा। वहीं, आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा भी उजागर हो सकती है। व्यापार के मामले में आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इस मूलांक के विद्यार्थी भी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। इसके अलावा, आपका शाम का समय अच्छा व्यतीत होगा।


मूलांक 9 image

आज के दिन मूलांक 9 वालों को सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी। आपको पेट और पाचन से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में अपने खान पान पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई या किसी महत्वपूर्ण कार्य में दोस्तों और संबंधियों का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कामकाज और योजना में स्पष्टता लानी होगी। कोई भी काम जरूरत से ज्यादा उत्साह में आकर न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। लेकिन प्रॉपर्टी के काम में आप लाभ कमा सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now