Next Story
Newszop

90 दिन में पूरा ठीक हो जाएगा सड़ा हुआ लिवर, दोबारा फुल स्पीड से करेगा काम, करने हैं बस 5 काम

Send Push
लिवर एक चमत्कारी अंग है, जो खुद को अपने आप ठीक कर सकता है। अगर आपका लिवर शराब, फैट, दवा की वजह से खराब हो गया है तो इसे ठीक करने का तरीका जान लें। इसकी सेल्स से सारा कचरा निकालने के लिए आपको 5 काम करने की जरूरत है। जिनके बारे में एक्सपर्ट ने बताया है।

डाइटिशियन श्रेया गोयल ने कहा कि अगर लिवर बचाना है तो खुद को 90 दिन दे दो। क्योंकि लिवर सेल्स खुद को रिजेनेरेट कर सकती हैं। इन उपायों से आप लिवर सिरोसिस से बच सकते हैं। जो कि लिवर खराब होने की आखिरी स्टेज है। इसके बाद ऑपरेशन करके ट्रांसप्लांट करवाना पड़ता है।
चीनी हटाएं image

जो भी आप शुगर या हिडन शुगर खा रहे हैं, उसे तुरंत बंद कर दें। यह बारबेक्यू सॉस, केचअप, फ्रूट जूस, कॉर्न सिरप, ग्रेनोला बार, प्रोटीन बार में भी होती है। लिवर इस शुगर को भी फैट में बदल देता है। इसलिए सबसे पहले हर तरह की शुगर को बिल्कुल खत्म कर दें।


ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड image

आपकी डाइट में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 होना चाहिए। इसे 1:2 से 1:4 के अनुपात में रखें। ओमेगा 6 वाले फूड ज्यादा लेने पर इंफ्लामेशन बनाते हैं। वहीं ओमेगा 3 इंफ्लामेशन घटाने, ब्रेन, दिल और जोड़ों को सपोर्ट करता है।



पोलीफेनोल्स image

पौधों से मिलने वाला पोलीफेनोल्स सोर्स लें, जैसे कि ग्रीन और रेड जूस। इसे बनाने के लिए घर पर मौजूद हरी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते है। करी पत्ता, मोरिंगा, खीरा से ग्रीन जूस बना सकते हैं। चुकंदर, टमाटर, गाजर से रेड जूस बना सकते हैं। इनसे रोजाना 25 ग्राम फाइबर लें।


लिवर बचा लेंगे 5 काम​


एक बार खाएं image

तीन में दो बार केवल फाइबर खाएं और एक बार खाना खाएं। जिसे OMAD कहा जाता है। यह खाना हाई ग्रेन से भरा होना चाहिए। जो कि कॉम्प्लैक्स कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होना चाहिए।



सोने से 4 घंटे पहले खाएं image

रात को सोने से 4 घंटा पहले कुछ खाएंगे तो लिवर खुद ही ठीक हो जाएगा। इसलिए सोने से चार घंटे पहले ही दूध, सप्लीमेंट ले लें। खाना आप शाम 4- साढ़े चार बजे के करीब खा लें। 90 दिन में आपको फायदा मिल जाएगा।



डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Loving Newspoint? Download the app now